SRK की Jawan ने तोड़ा रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बिके इतने ज्यादा टिकट  

SRK Jawan advance booking status: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के पहले दिन एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है और लोग धड़ल्ले से फिल्म की टिकटें खरीद रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने नेशनल लेवल पर आज शाम छह बजे तक 2 लाख से अधिक टिकटें बेच दी हैं। 

शाहरुख की ‘जवान’ की ये टिकटें नेशनल लेवल के तीन सिनेमाघरों पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपॉलिश पर बिकी हैं। यह टिकटें फिल्म के रिलीज के पहले दिन की हैं। एडवांस बुकिंग में ओपनिंग डे के लिए नेशनल लेवल पर पांच लाख से ज्यादा टिकटे बिकने की उम्मीदें हैं। अगर जवान की एडवांस बुकिंग देखें, तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर इंडिया में 70 करोड़ रुपए से अधिका बिजेनस कर सकती है। अब देखते हैं कि ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग में और कितनी ज्यादा टिकटें बिकती हैं। बता दें कि, ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ‘जवान’ की दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में ओपनिंग डे के लिए टिकटे काफी महंगी है। दिल्ली और मुंबई के सिनेमाघरों में ‘जवान’ की टिकटे 2000 रुपए से शुरू हो रही है।  

बात करें, फिल्म ‘जवान’ की तो इस फिल्म को एटली  द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल या ट्रिपल रोल में नजर आते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में साउथ के दो बड़े एक्टर नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, ट्रेलर में शाहरुख खान कई अलग-अलग रूप में नजर आए। ट्रेलर में वे एक इंडियन आर्मी के ऑफिसर, एक पुलिस ऑफिसर और एक विलेन के रूप में दिखे हैं। इसके अलावा फिल्म में बाप-बेटे को लेकर एक डायलॉग है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में बाप-बेटे की कहानी दिखाई जायेगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो भी देखनेको मिलेगा। इसके अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में तमिल सुपरस्टार विजय थलापति का कैमियो भी देखने को मिल सकता है। जवान 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Jawan की एडवांस बुकिंग हुई शुरू,  इन शहरों में एक टिकट की कीमत सुनकर हो जायेंगे हैरान, इतने महंगे टिकट होने के बावजूद लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है

Latest Posts

spot_img

you may like