Irrfan Khan के सवाल पर भावुक हुए SRK बोली यह बात

SRK-Irrfan Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जोकि फिलहाल अपनी फिल्म पठान की सफलता का आनंद ले रहे है, वे अपने दोस्त इरफान खान के सवाल पर  भावुक हो गए हैं। शाहरुख जोकि अक्सर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक आस्क एसआरके नाम का सेशन चलाते हैं। शाहरुख ने आज भी 15 मिनट के लिए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक आस्क एसआरके नाम का सेशन रखा। इसी सेशन में एक फैन ने उनसे दिवंगत अभिनेता इरफान खान पर सवाल पूछ लिया है। इरफान के सवाल पर शाहरुख  भावुक हो गए हैं और उन्होंने इसपर एक दिल छू जाने वाले जवाब दिया।

फैन ने शाहरुख से इरफान खान पर सवाल पूछते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’महान अभिनेता इरफान खान सर ने एक बार कहा था “हॉलीवुड के पास शाहरुख खान नहीं है” आप क्या सोचते हैं?’’ इसपर शाहरुख ने एक बड़ा प्यारा जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’मुझे उनकी याद आती है वह एक प्रिय मित्र थे।’’

बता दें कि, इरफान खान के शाहरुख खान से काफी अच्छे संबंध थे। उन्होंने शाहरुख के स्टाडरम और अभिनय की कई बार तारीफी की थी। उन्होंने अक्सर मीडिया में इंटरव्यू देते हुए कहा था कि हॉलीवुड के पास शाहरुख खान जैसा स्टार एक्टर नहीं है। आपको बता दें कि, शाहरुख खान और इरफान खान ने साथ में एक फिल्म भी की थी। दोनों अभिनेताओं ने साल 2009 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बिल्लू में साथ में काम भी किया था। इस फिल्म को प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म को शाहरुख खान ने खुद प्रोड्यूस किया था। 

फिल्म बिल्लू में दो दोस्तों की कहानी को दिखाया गया था, जिनमें से एक दोस्त नाई (इरफान खान) बन जाता है और दूसरा बॉलीवुड का सुपरस्टार (शाहरुख खान)। यह दोस्त कई सालों से एक-दूसरे से मिल नहीं पाते हैं,लेकिन सुपरस्टार (शाहरुख खान) अपने नाई दोस्त (इरफान खान)  को ढूंढ़ते हुए उससे उसके गांव मिलने पहुंच जाता है। इस फिल्म का क्लाईमैक्स काफी  भावुक कर देने वाला था। फिल्म के क्लाईमैक्स में बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर शाहरुख खान और इरफान खान की गजब एक्टिंग देखने को मिली थी। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। 

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn की फिल्म Bholaa का पहला गाना Nazar Lag Jayegi हुआ रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like