SRK Chaahat completes 27 years facts about the film: शाहरुख खान, पूजा भट्ट और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘चाहत’ को आज 27 साल पूरे हो गए है। इस फिल्म को आज है कि दिन 21 जून 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के पीछे बनने की कहानी काफी मजेदार है। इस फिल्म से महेश भट्ट, सनी देओल से अपनी दुश्मनी निकालना चाह रहे थे। तो आज हम महेश भट्ट की इसी रंजिश की कहानी और फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बतायेंगे।
फिल्म ‘चाहत’ से जुड़े कुछ मजेदार किस्से:
1. महेश भट्ट और सनी देओल की लड़ाई: साल 1993 में महेश भट्ट सनी के साथ फिल्म गुनाह कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान महेश भट्ट और सनी में लड़ाई हो गई। सनी ने गुनाह के रिलीज हो जाने के बाद कभी भी महेश के साथ काम न करने का फैसला लिया। इसी दौरान सनी ने फिल्म घातक की शूटिंग शुरू कर दी थी। महेश जोकि सनी से काफी नाराज थे, उन्हें घातक की कहानी के बारे में पता था। महेश ने घातक की ही तरह फिल्म चाहत बना दी और इस फिल्म को घातक से पहले रिलीज कर दिया। लेकिन ‘चाहत’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और वहीं इसके बाद रिलीज हुई ‘घातक’ सुपरहिट रही।
2.शाहरुख नहीं थे फिल्म की पहली चॉइस: फिल्म चाहत पहले संजय दत्त के साथ बनने वाली थी, लेकिन डेट्स न मिलने के कारण यह फिल्म संजय के साथ नहीं बन पाई। इसके बाद यह फिल्म शाहरुख ने की।
3.महेश और पूजा भट्ट के साथ शाहरुख की पहली फिल्म: फिल्म चाहत से शाहरुख ने पहली बार महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट के साथ काम किया था। पूजा और शाहरुख ने इस फिल्म के बाद कभी भी साथ में काम नहीं किया।
4.फिल्म का ओरिजिनल टाइटल: इस फिल्म का ओरिजिनल टाइटल ‘आवाज’ था, लेकिन फिर इस फिल्म के टाइटल को बदलकर ‘चाहत’ कर दिया गया था।
5.शाहरुख का बेहतरीन अभिनय: इस फिल्म में शाहरुख ने काफी अच्छी एक्टिंग की थी। वे फिल्म के इंटेंस सीन्स में काफी अच्छे थे. इसके अलावा उन्होंने फिल्म गजब के फाइट सीन्स भी किए थे।

