Soundarya Sharma ने कहा कि कोई भी उन्हें अपनी बहन की तरह नहीं मानता है, बोलीं सभी ही मेरे प्यार में पड़ जाते हैं

Soundarya Sharma said that no one considers her as  sister: एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा जोकि इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो ‘खूबसूरत’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। सौंदर्या का यह म्यूजिक यूट्यूब पर ट्रेंडिग पर चल रहा है। इसी बीच सौंदर्या ने बताया है कि उन्हें हर तरह प्यार मिल रहा है, लेकिन भाई वाला प्यार नहीं मिल रहा है। सौंदर्या ने कहा कि उनका हर दोस्त यह समझने लगता है कि वे उसके प्यार में पड़ गई हैं। 

सौंदर्या ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू इस बात का खुलासा किया है। सौंदर्या ने कहा कि, ‘’मुझे हर तरह का प्यार मिल रहा है। लेकिन बस भाई वाला प्यार नहीं मिल रहा है। इसीलिए मेरे दोस्त भी कम होते जा रहे हैं, क्योंकि मैं जिससे भी दोस्ती करती हूं वो मुझसे प्यार करने लगता है और जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है।’’

इसके अलावा सौंदर्या ने बिग बॉस 16 में उनके दोस्त रहे गौतम  विग पर भी अपने विचार साझा किए है। गौतम विग जिनकों लेकर खबरें उड़ी थी कि उनका और सौंदर्या का अफेयर चल रहा है। हालांकि, इन दोनों इस बात को नकार दिया था। यह दोनों अपने आप बस एक अच्छा दोस्त मानते हैं। बिग बॉस 16 के दौरान ही सौंदर्या और गौतम में कुछ मनमुटाव हो गए थे। इसी पर सौंदर्या ने कहा कि, ‘’उसने मुझे मिलने की कोशिश की थी। लेकिन अगर यह उसके लिए इतने ही मायने नहीं रखता, तो उसने मुझे से लगातार माफी मांगने को कोशिश क्यों नहीं की। इसके अलावा मुझे लगता है कि एक-दूसरे के लिए सम्मान होना बहुत ही जरूरी है। मैं इस चीज का सम्मान करती हूं कि उन्होंने मुझसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन अगर आप सच में ईमानदार है, तो आप अपनी बात पूरी तरह से रखने को कोशिश करेंगे।’’

सौंदर्या ने यह भी कहा कि उन्होंने ने भी गौतम (Gautam Vig) से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन वे उन्हें किसी बात पर भी सही तरीके से सफाई नहीं दे सके। लेकिन सौंदर्या, गौतम को अभी अपना दोस्त मानती हैं।

ये भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain 3 के पहले एपिसोड में Nakuul Mehta, Disha Parmar दोनों के दिखे अलग अंदाज,  Priya, Ram Kapoor को नहीं बल्कि इस से शख्स करती है प्यार

Latest Posts

spot_img

you may like