Sonu Sood Breaks Silence On Arrest Warrant: हाल ही में सोनू सूद अपनी फिल्म फतेह की रिलीज को लेकर सुर्खियों में थे। हालाकि एक्टर की लीड भूमिका से सजी उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म फतेह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। सोनू सूद अब अपने खिलाफ जारी अरेस्ट वारेंट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबरों की माने तो सोनू सूद को ये गिरफ्तारी वारंट लुधियाना की एक कोर्ट की तरफ से आया है। यह केस कथित धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ा हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर सोनू सूद ने इस मामले पर क्या कुछ प्रतिक्रिया दी है।
सोनू सूद ने गिरफ्तारी वारंट तोड़ी चुप्पी:
सोनू सूद ने इस बारे में सफाई देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हमें यह स्पष्ट करना चाहिए कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चल रही खबरें अत्यधिक सनसनीखेज है। सीधे शब्दों में कहें तो, हमें एक तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में माननीय अदालत द्वारा गवाह के रूप में बुलाया गया था, जिससे हमारा कोई संबंध या संबद्धता नहीं है। हमारे वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को हम बयान देंगे, जो इस मामले में हमारी गैर-भागीदारी को स्पष्ट करेगा। हम न तो ब्रांड एंबेसडर हैं और न ही किसी भी तरह से जुड़े हुए हैं। यह केवल अनावश्यक मीडिया ध्यान आकर्षित करने के लिए है। यह दुखद है कि सेलिब्रिटीज सॉफ्ट टारगेट बन जाते हैं। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।
We need to clarify that the news circulating on social media platforms is highly sensationalised. To put matters straight, we were summoned as a witness by the Honourable Court in a matter pertaining to a third party to which we have no association or affiliation. Our lawyers…
— sonu sood (@SonuSood) February 7, 2025
देश की किस अदालत ने जारी किया था वारंट:
जानकारी के मुताबिक लुधियाना की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी के मामले में ये वारंट जारी किया था। यह वारंट लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने जारी किया था। जिसमें सोनू सूद को गवाह के रूप में मौजूद रहने को कहा गया था, लेकिन एक्टर गवाही के लिए हाजिर नहीं हो सके थे। इसके अभिनेता के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अब 10 फरवरी को एक्टर इस मामले में हाजिर होकर बयान देंगे।
ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan के इस Cryptic Post ने बढ़ाई फैन्स की बेचैनी, बोले प्लीज ऐसी बातें आप शेयर ना किया करें

