Soni Razdan ने Ananya Panday, Suhana Khan और Khushi Kapoor को बताया टैलेंटेड, नेपोटिज्म पर बोली यह बात 

Soni Razdan Called Ananya Panday, Suhana Khan And Khushi Kapoor Talented: हाल ही में खुशी कपूर और सुहाना खान ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म में खुशी और सुहाना दोनों की ही एक्टिंग को लेकर काफी तंज कसा जा रहा है और दोनों का ही काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने खुशी कपूर, सुहाना खान और अनन्या पांडे को टैलेटेंड बता दिया है। इसके अलावा सोनी ने नेपोटिज्म पर भी अपने विचार रखे हैं। 

एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर नेपोटिज्म पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’जो लोग सोशल मीडिया पर भाई-भतीजावाद के बारे में बार-बार विलाप करते हैं, वे ऐसे लोग हैं जिनके माता-पिता का करियर ऐसा था कि वे उनसे लाखों मील दूर रहना चाहेंगे।’’ इसी पोस्ट सोनी ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’क्या बच्चे को माता-पिता के पेशे से इनकार करने का पहला अधिकार है?  डेंटिस्ट बच्चों को डेटिंस्ट बनने में कभी कोई परेशानी नहीं होती, मुझे भी यह अहसास पूरी तरह से है। मैं भी एक बाहरी व्यक्ति थी जो अंदर घुसने की कोशिश कर रहा थी। सबसे बुद्धिमान शब्द जो मैंने कभी सुने थे वे थे – दुनिया आपके जीवित रहने की ऋणी नहीं है। यदि आप इससे निपटने में सक्षम नहीं हैं तो दूसरा पेशा खोजें।’’

नेपोटिज्म की इसी बहस में एक फैन ने इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’तो क्या आपको सच में लगता है कि अनन्या, सुहाना, ख़ुशी, जान्हवी और इतने सारे नेपो किड्स के पास ‘यह’ (टैलेंट) है? क्या उन्हें अभी भी फिल्में और प्रोजेक्ट नहीं मिल रहे हैं? मुझे नहीं लगता कि आप यहाँ सही हैं, मैम बस इस बात को मानिए कि आपको विशेषाधिकार प्राप्त हैं।’’

फैन के इसी कमेंट पर सोनी ने इन स्टारकिड्स को टैलेंटेड बताते हुए लिखा कि, ‘’मुझे लगता है कि वे सभी टैलेंटेड लोग हैं! और ऐसे ही कई अन्य भी हैं। और अब ओटीटी प्लेटफार्मों के लिए भगवान का शुक्र है। इतने सारे अभिनेताओं के लिए बहुत सारी भूमिकाएँ खुल गई हैं। मेरी यंग एज में यह सिर्फ फिल्में थीं। शुरुआत करने के लिए टीवी भी नहीं। आप कल्पना कर सकते हैं ! कोई भूमिका पाना लगभग असंभव है।’’

ये भी पढ़ें: कौन हैं Mansoor Ali Khan जिन्हें मद्रास हाई कोर्ट ने  Trisha पर अभ्रद टिप्पणी करने के लिए फटकार लगाई है, जानिए क्या है पूरा मामला?

Latest Posts

spot_img

you may like