Sonam Kapoor ने बेटे के साथ साझा की प्यारी तस्वीरें, दादी नानी की तरह बेटे को सुना रही हैं कहानियां

एक फोटो में सोनम कपूर बेटे वायु को कहानियां सुनाती नजर आ रही हैं। ये फोटो सबसे खूबसूरत फोटो हैं। तो वहीं एक दूसरे फोटो में वायु के पिता भी बेटे को प्यार दुलार दे रहे हैं

Sonam Kapoor Ahuja Photos: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपने सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहती है। सोनम आजकल पैरेंटहुड को एंज्वॉय कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस सोनम कपूर आजकल परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं और अपने फैन्स को इसका पूरा अपडेट्स भी दे रही हैं। परिवार के साथ छुट्टियां मनाते कई तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसे सोनम के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

सोनम कपूर के एक फोटो पर तो करीना कपूर खान ने भी रियक्ट किया है। आपको बता दें कि सोनम कपूर और करीना कपूर दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों ही एक साथ फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। और दोनों ही आजकल पैरैंटहुड को एंज्वॉय कर रही हैं। वैसे बात अगर हम सोनम के शेयर किए गए फोटोज की करें तो। एक फोटो में सोनम कपूर बेटे वायु को कहानियां सुनाती नजर आ रही हैं। ये फोटो सबसे खूबसूरत फोटो हैं। तो वहीं एक दूसरे फोटो में वायु के पिता भी बेटे को प्यार दुलार दे रहे हैं।

इसके अलावा सोनम ने दूसरी कई फोटोज शेयर की हैं जिनमें से कुछ होटल या फिर रेस्ट्रोरेंट के हैं। वहां वो ऑर्डर किए गए कुछ फूड आइटम की तस्वीरें भी शेयर करना नहीं भूली। इससे पहले भी सोनम ने बेटे वायु के साथ कई खूबसूरत फोटोज को शेयर किया है। लेकिन किसी भी फोटो में सोनम ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। मजेदार बात ये है कि इन तस्वीरों सोनम ग्लैमर की दुनिया को भूलकर नो मेकअप जोन में आ गई हैं और सारी की सारी तस्वीरें नो मेकअप में ही ली गई हैं। जो नेचुरली बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई, इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रियक्ट कर रहे हैं। कईयों ने सोनम कपूर के कैप्शन के लिए तारीफ की है। जिनमें करीना कपूर खान का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़े: Aamir Khan आज कर सकते हैं अपने फिल्मी करियर की सबसे बड़ी घोषणा

Latest Posts

spot_img

you may like