बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘दबंग गर्ल’ पापुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि कपल 23 जून को शादी रचा लेंगे। इसी बीच कपल की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस वेडिंग इनवाइट में एक ऑडियो भी जारी किया गया है जिसमें मेहमानों को इनवाइट किया जा रहा है।
मैगजीन कवर की तरह डिजाइन हुआ कार्ड
वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि, कपल का वेडिंग इनवाइट कार्ड मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है जिसमें सोनाक्षी और जहीर इकबाल एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि कपल एक दूसरे के साथ ‘किस’ करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट की माने तो यह तस्वीर उनके वेकेशन की है, इस इनविटेशन कार्ड में लिखा हुआ है कि, “हम इसे ऑफिशियल कर रहे हैं। रुमर्स सच हैं। “
इसके अलावा ऑडियो भी जारी किया गया जिसमें कहा जा रहा है कि, “हमारे सभी प्रेमी और जासूस दोस्तों और परिवार के सदस्यों को, जो इस पेज पर आने में कामयाब रहे, नमस्ते.. पिछले 7 सालों से हम साथ हैं, सारा प्यार, खुशी, हंसी और कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं। वह पल जब हम एक-दूसरे के कथित गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड से एक-दूसरे के पक्के और ऑफिशिल पति-पत्नी बन रहे हैं। आखिरकार। यह जश्न आपके बिना पूरा नहीं होगा। इसलिए, 23 जून को आप जो भी कर रहे हैं, उसे छोड़ दें और हमारे साथ पार्टी करने आएं। वहां मिलते हैं।”
जहाँ ये शादी का कार्ड वायरल हो रहा है तो वहीं जहीर और सोनाक्षी ने अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया है।
क्या बोले सोनाक्षी के पिता?
वहीं जब एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी या भागीदारी नहीं है। मैंने बेटी की शादी के बारे में किसी से बात नहीं की है। तो आपका सवाल है कि वह शादी कर रही हैं? इसका जवाब है उन्होंने मुझे किसी ने कुछ नहीं बताया है। मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मैं मीडिया में मैने पढ़ा है। अगर वह मुझ पर भरोसा करेंगी, तो मैं और मेरी पत्नी कपल को आशीर्वाद देंगे। हम हमेशा उसकी खुशी की कामना करते हैं। हम उसके फैसले पर पूरा भरोसा करते हैं।”
ये भी पढ़ें: ‘अफवाहें सच है…’ छपे Sonakshi Sinha की शादी के कार्ड! इस दिन दूसरे धर्म में शादी रचाएंगी एक्ट्रेस?

