Salman Khan की एक्स-गर्लफ्रेंड Somy Ali ने इस कारण से  Kangana Ranaut के सामने झुकाया अपना सिर, कंगना बोलीं मेरे पास तुम्हारा सच है

Somy Ali bowed her head to Kangana Ranaut: सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली जोकि अक्सर सलमान खान पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाती रहती हैं। इसी बीच सोमी अली ने बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को सम्मन देते हुए अपना सिर उनके आगे झुका दिया है। सोमी की इस जेस्चर पर कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमी अली का एक वीडियो साझा करते हुए ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’मेरे पास उन लोगों के पंख और आत्मा हैं जो मुझसे पहने चुपचाप सहते रहे, मेरे पास तुम्हारी आवाज़ है जो कभी नहीं उठी, मेरे पास तुम्हारी सच्चाई है जो कभी नहीं बताई गई।’’ कंगना रनौत द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में सोमी अली कहती हैं कि, ‘’मैं आपके आगे अपना सिर झुकाती हूं। कंगना जो हैं वो एक वाहिद हीरोइन है, जो कभी चुप नहीं रहती हैं। हमेशा सच बोलती हैं और सच को सच ही बोलती हैं। कंगना का मैंने एक इंटरव्यू देखा था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की सच्चाई को बताया था। कंगना हमेशा सच बोलती हैं और इसलिए मैं उनकी इज्जत करती हूं।’ हालांकि, कंगना के इस ट्विट पर सोमी ने अभी तक किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

कंगना के इस ट्विट पर अब फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कंगना के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि,  ‘’कंगना जी, हमारे समाज को आप जैसे सच्चे और निडर व्यक्तित्व की जरूरत है, आप जहां भी रहे अपने काम में ऐसे ही व्यवहार बनाए रखिएगा। आपसे हमें प्रेरणा मिलती है।’’ इसके अलावा एक  फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’एक सामान्य व्यक्ति की तरह इंडस्ट्री से परे सच है, इंडस्ट्री से नहीं, आपने मुझे नकारात्मकता, भेदभाव, पक्षपात, साजिश आदि से निपटने के सभी तरीकों से प्रेरित किया है, आप मेरे लिए साहस का प्रतीक हैं। कंगना आपको रोजाना देखकर मैं मजबूत और अटूट बन गई हूं।’’

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे पैन इंडिया फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ में नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Anil Sharma ने Akshay Kumar से अपनी गलती को लेकर मांगी मांफी, बोले इंडस्ट्री की जीत हुई है

Latest Posts

spot_img

you may like