Sohum Shah ने दिल से बनाई है Crazxy, 93 मिनट ये सस्पेंस-थ्रिलर आपको सीट से उठने नहीं देगी, जानिए सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

सोहम शाह ने तुंबाड के बाद एक बार फिर से लीक से हटकर फिल्म बनाई है। करीब 93 मिनट की ये फिल्म आपको एक अलग क्रेजी रास्ते पर लेकर जाती है। जानिए कैसी है फिल्म और सोशल मीडिया पर इसे लेकर क्या है रिएक्शन

Sohum Shah Crazxy Twitter Review: फिल्म अभिनेता सोहम शाह ने एक बार फिर से अपने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए क्रेजी के रूप में एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बनाई है। जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालाकि यह एक छोटी फिल्म है, लेकिन करीब एक घंटा तैतीस मिनट की इस फिल्म को देखने के दौरान आप अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे और हर सेकेंड ये जानने की कोशिश करेंगे कि आगे क्या होने वाला है। फिल्म में सोहम शाह ने एक सर्जन डॉक्टर अभिमन्यु सूद का किरदार बहुत ही सशक्त तरीके से निभाया है। इसके अलावा फिल्म में दूसरे कलाकारों की आवाज़े सिर्फ फोन कॉल्स में ही सुनाई देती है। तो चलिए जानते हैं कि सोहम शाह की ये फिल्म सोशल मीडिया पर कितनी पसंद की जा रही है।

फिल्म क्रिटिक की प्रतिक्रिया:

सबसे पहले बात करते हैं सीनियर मोस्ट जर्नलिस्ट भारती एस प्रधान की, जिन्होने सोहम शाह की इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए कमाल की फिल्म बताया है और उन्होने लिखा है कि क्रेजी दिल से बनाई एक शानदार थ्रिलर फिल्म है। जो एक शानदार अनुभव के साथ एक अच्छे संदेश के साथ खत्म होती है। फिल्म में सोहम शाह ने जितनी शानदार एक्टिंग की है। उतने ही अच्छी तरीके से फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली द्वारा किया गया है। फिल्म में सेचुएशन के हिसाब से अमिताभ बच्चन की फिल्म इंक्लाब का गाना अभिमन्यु चक्रव्यू में फंस गया है तू और राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या के गाने गोली मार भेजे और कल्लू मामा का इस्तेमाल बेहतरीन तरीके से किया गया है।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन:

सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के मशहूर ट्रैकर रमेश बाला ने फिल्म को काफी शानदार बताया है। सोशल मीडिया पर साझा किए अपने पोस्ट में लिखा है कि फिल्म पूरी तरह से ताज़गी भरपूर है। क्रेज़ी एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय दर्शकों के लिए पूरी तरह से अलग और बिल्कुल हटकर फिल्म साबित होगी। यह फिल्म शानदार संगीत, ट्विस्ट और रोमांच के साथ देखने के लिए बेहतरीन है और इसका प्रदर्शन बेजोड़ है। इसे गिरीश कोहली द्वारा बहुत अच्छी तरह से निर्देशित किया गया है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है कि ये फिल्म बहुत ही शानदार है और अंत तक सस्पेंस बरकरार रखती है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और निर्देशन काफी उम्दा है। एक ने तो फिल्म की तुलना तुम्बाड से करते हुए लिखा है कि ये फिल्म तुम्बाड की तुलना तो नहीं कर सकती लेकिन काफी शानदार है।

फिल्म की कहानी:

फिल्म की कहानी डॉक्टर अभिमन्यु सूद से शुरू होती है। जो एक बेहतरीन सर्जन हैं लेकिन उनकी गलती की वजह एक मरीज की मौत हो जाती है और मामला कोर्ट में चला जाता है। लेकिन डॉक्टर अभिमन्यु सूद उसे बाहर ही सेटल करना चाहते हैं और 5 करोड़ में मामला सेटल हो जाता है। अभिमन्यु सूद 5 करोड़ से भरा बैग अपनी रेंज रोवर कार में रखते हैं और आगे कहानी शुरू होते ही ट्विस्ट की भरमार शुरू हो जाती है। अभिमन्यु पैसा देने जा ही रहे होते हैं कि एक फोन उनके पास आता है और वो कहता है कि उनकी बेटी को किडनैप कर लिया है और वो भी 5 करोड़ रूपये की ही डिमांड करता है। ऐसे में डॉक्टर अभिमन्यु अपनी एक्स वाइफ पर शक करते हैं और फिर करेंट जान पर भी, लेकिन किडनैपर उनकी बेटी के स्कूल का एक कर्मचारी टीनू आनंद होता है। पर अंत में पता चलता है कि वो किडनैपर टीनू नहीं कोई और है। ऐसे में आप भी अपने दिमाग पर जोर लगाइए और असली किडनैपर को जानने के लिए सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखिए आपको निश्चित तौर पर मजा आएगा।

ये भी पढ़े: 90 के दशक में Shah Rukh, Sanju Baba और Govinda की आवाज़ बने सिंगर Vinod Rathod ने बताया कि आज के गाने क्यों नहीं…

Latest Posts

spot_img

you may like