Sher Khan पर Sohail Khan ने दिया बड़ा सकेंत, बोले Salman Khan भाई हैं लेकिन एक प्रोफेशनल एक्टर भी हैं

Sohail Khan gave a big hint on Sher Khan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान ने अपनी एक बड़ी फिल्म को लेकर सकेंत दिए है। सोहेल खान जोकि काफी सालों से फिल्म शेर खान को बनाना चाहते हैं, लेकिन कुछ कारणवश से ये फिल्म अभी तक बन नहीं पाई है। इस फिल्म को लेकर बीच में खबरें आईं थी कि सोहेल ने सलमान खान को फिल्म शेर खान की स्क्रिप्ट सुनाई जिसपर सलमान खान ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। 

इसी बीच सोहेल ने फिल्म शेर खान का नाम लिए ही बिना फिल्म पर सकेंत दिया है। सोहेल ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, “पहली पसंद तो वही होती है के भाई के पास जाए। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट भी भाई के हिसाब से होनी चाहिए, वो फिल्म की स्किप्ट में फिट भी बैठने चाहिए। भाई हैं लेकिन वो एक प्रोफेशनल भी हैं, तो उनकी मर्जी भी होनी चाहिए।’’

इसी पर आगे बातचीत करते हुए सोहेल ने कहा कि, ‘’जब आप सलमान खान के साथ फिल्म बनाते हैं तो उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इसलिए जब आप उनके पास जाते हैं तो आपको अपनी स्क्रिप्ट  के बारे में पक्का होना चाहिए। एक बार स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार हो जाए फिर देखते हैं।’’

बता दें कि, सोहेल खान ने सलमान खान को अपनी कई फिल्मों में डायरेक्ट है। सोहेल ने सलमान खान को हेलो ब्रदर (1999), जय हो (2014) और प्यार किया तो डरना क्या (1998)  जैसी फिल्मो में डायरेक्ट किया है। इसमें से फिल्म प्यार किया तो डरना क्या बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही थी। आपको बता दें कि, सोहेल खान फिल्म शेर खान पर साल 2010 से काम कर रहे है, लेकिन अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट ठीक तरह से फाइनल नहीं हो पाई है, इसलिए इस फिल्म पर अभी तक कोई काम शुरू  नहीं हो पाया है। खबरों की माने तो शेर खान एक जंगल एडवेंचर फिल्म है। अब देखते है कि शेर खान बनती है कि नहीं।   

ये भी पढ़ें: 53 साल की हुईं Pooja Bedi, जानिए जब उनके पिता  Kabir Bedi ने ड्रग्स, शराब और धूम्रपान न करने पर अभिनेत्री का उड़ाया था मजाक

Latest Posts

spot_img

you may like