Amrapali Dubey के साथ ‘मधुमती’ में नजर आ चुके Rakesh Babu अब भाभी की बारात में Slesha Mishra के साथ मचाएंगे धमाल

श्लेषा मिश्रा की तरह ही राकेश बाबू अब तक कई सुपरहिट फिल्मो का हिस्सा रह चुके है और हाल ही में राकेश बाबू ने फिल्म 'भाभी की बारात' की शूटिंग पूरी की है

Slesha Mishra And Rakesh Babu Bhabhi Ki Baarat: जैसे जैसे सिनेमा इंडस्ट्री का फैलाव हो रहा है, वैसे वैसे नये कलाकार भी अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बना रहे हैं। इन्ही नये कलाकारों में एक्ट्रेस श्लेषा मिश्रा और राकेश बाबू का नाम भी शामिल है। जो धीरे धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना रहे हैं। आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म मधुमती में काम कर चुके राकेश बाबू और लव कनेक्शन से दर्शकों के दिलों से अपना कनेक्शन जोड़ चुकी श्लेषा मिश्रा अब इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं और आने वाले दिनों में कई बडे़ कलाकारों के साथ बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

श्लेषा मिश्रा की तरह ही राकेश बाबू अब तक कई सुपरहिट फिल्मो का हिस्सा रह चुके है और हाल ही में राकेश बाबू ने फिल्म ‘भाभी की बारात’ की शूटिंग पूरी की है जिसका पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में किया जा रहा है। मजेदार बात ये है कि इस फिल्म में लीड रोल श्लेषा मिश्रा कर रही हैं। राकेश इससे पहले भी एक्ट्रेस श्लेषा मिश्रा के साथ काम कर चुके हैं। श्लेषा ने भी इस फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि जैसा कि फिल्म का टाइटल है भाभी की बारात, तो उन्होने फिल्म में भाभी का रोल किया है। जिसकी जिंदगी में बहुत सारी चीजें एक साथ घटती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी का तो ज्यादा खुलासा नहीं किया। साथ ही ये उम्मीद जताई कि ये फिल्म मई तक रिलीज हो जाएगी।

वहीं अगर बात करें, झारखण्ड के रहने वाले राकेश बाबू की, तो वो शुरू से ही फिल्मो में अभिनय करने की तैयारी कर रहे था। इसलिए उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया और सालों बाद अब धीरे धीरे उन्हें सलफता मिल रही है। शायद ये इसी का परिणाम है कि राकेश बाबू ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया है और वो कई फिल्मो की शूटिंग करने वाले है। राकेश बाबू ने भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म ‘मधुमती’ में काम कर चुके राकेश बाबू की फिल्म ‘लव कनेक्शन 2’ भी जल्द रिलीज़ होने वाली है। फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी राकेश बाबू नजर आ चुके है। उन्होंने ज़ी गंगा पर कई टीवी शो किये है। इसके अलावा राकेश की ‘बंधन टूटे ना’ और ‘अचरवा छठी माई के’ शो का 300 एपिसोड चला है। अब देखना ये है कि दोनों की भाभी की बारात को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े:

Latest Posts

spot_img

you may like