Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल का गाना ‘ओ असमान वाले’ हुआ रिलीज़, नेहा खान के साथ पसंद की जा रही है जोड़ी

लोगो के चहिते सिंगर जुबिन नौटियाल का नया गाना 'ओ असमान वाले' को रिलीज़ किया गया है। टी-सीरीज पर रिलीज़ इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है

Jubin Nautiyal O Aasman Wale Song: बॉलीवुड में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल के गानो का इंतजार उनके फैंस को हमेशा रहता है। ऐसे में टी सीरीज के अंतर्गत जबरदस्त हिट गाने देकर जुबिन नौटियाल ने अपना नाम प्रसिद्ध गायकों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। हाल ही में उन्होंने भूषण कुमार  के साथ मिलकर सोलफुल ट्रैक ‘ओ आसमान वाले’ गाने पर काम किया, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित, रोचक कोहली द्वारा रचित इस दिल को छू जानेवाले गाने के म्यूज़िक वीडियो में पहली बार जुबिन नौटियाल और नेहा खान एक साथ नज़र आए। उनकी यह जोड़ी जुबिन नौटियाल के फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। इस जोड़ी ने फैंस के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है।

इस दिल को छू जानेवाले गीत के जरीए जुबिन और नेहा की जोड़ी ने न सिर्फ अच्छा परफॉर्मेंस दिया है बल्कि उनकी यह ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रही है। दोनों के गानों को काफी अच्छे कमैंट्स मिल रहे है।

भूषण कुमार की टी सीरीज लेकर आये है ‘ओ आसमानवाले’, इस गाने की म्यूजिक वीडियो में जुबिन नौटियाल और नेहा खान नज़र आ रहे है और दोनों ने गाने में काफी चार-चाँद लगाया है । रोचक कोहली द्वारा रचित इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखे गए इस गाने को नवजीत बुट्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस गाने को 20 जनवरी को टी सीरीज के यूटयूब चैनल पर रिलीज़ किया गया।

गानों के साथ एक और खास खबर जुबिन नौटियाल के परिवार से जुडी है वो यह की जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल को चकराता विधानसभा से भाजपा ने टिकट दिया है। पिता को टिकट मिलने पर जुबिन ने काफी खुशी व्यक्त की है।

ये भी पढ़े: Mai Chala Song Out: गुरु रंधावा और यूलिया की आवाज में रिलीज हुए नए सांग ‘मैं चला’ में दिखा सलमान खान का रोमांटिक अंदाज

Latest Posts

spot_img

you may like