Simi Garewal ने  Indira Gandhi और Zeenat Aman के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर साझा कर लोगों से पूछा से यह सवाल, क्या आपको पता है इस सवाल का उत्तर?

Simi Garewal Shares Unseen Pic With Indira Gandhi Zeenat Aman: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल जिन्होंने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। सिमी ग्रेवाल एक सफल अभिनेत्री के अलावा टीवी पर एक सफल होस्ट भी रही हैं। इसी बीच सिमी ग्रेवाल ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान और भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और फैंस से इस तस्वीर से जुड़ा एक सवाल पूछा है। 

सिमी ग्रेवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह तस्वीर साझा करते हुए ट्विट किया कि, ‘’थ्रोबैक इदिरा गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में फिल्मी सितारों बनाम सांसदों का क्रिकेट मैच। अनमोल स्मृति चिन्ह। कौन सा साल.. और कौन जीता.. पता नहीं   । किसी को पता है?’’ सिमी की इस तस्वीर पर अब फैंस उनके इस सवाल का जवाब दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’सुप्रभात मैम सिमी गरेवाल जी। यह सचमुच एक अनमोल स्मृति है।इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ।’’

एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इंदिरा गांधी आप लोगों से ज्यादा स्मार्ट दिखती थीं! अपने पोते को पूरी तरह से भटककर सोरोस क्षेत्र में जाते हुए देखकर दुख हुआ। इंदिरा गांधी अपने पोते के विपरीत अविश्वसनीय रूप से देशभक्त थीं।’’ इसके अलावा  एक फैन ने यह तस्वीर किस समय की रही होगी इसके बारे  में बताते हुए लिखा कि, ‘’साल 75-76 की होगी क्योंकि ज़ीनत जी के बाल छोटे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने फिल्म डॉन के लिए ऐसा किया होगा…!!’’  वहीं  एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’दिवंगत इंदिराजी को देखिए, उन बॉलीवुड सुंदरियों की उपस्थिति में भी, वह सबसे अलग दिखती हैं, क्या करिश्माई व्यक्तित्व है।’’  इसके अलावा एक और यूजर ने कमेटं करते हुए इस तस्वीर का समय बताते हुए  लिखा कि, ‘’डॉन की शूटिंग के दौरान।’’

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के सुपरस्टार Dev Anand का Juhu स्थित बंगला बिका, अब बंगला इस चीज में किया जायेगा तब्दील, इतनी मोटी रकम में बिका बंगला

Latest Posts

spot_img

you may like