Sidharth Malhotra की Indian Police Force के टीजर की रिलीज डेट हुई तय, इस दिन रिलीज होगा टीजर

Sidharth Malhotra’s Indian Police Force Teaser Release Date Unveiled: बॉलीवुड के सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी वेब-सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के टीजर डेट को तय कर दिया गया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस सीरीज का पहला टीजर कल यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल से एक ट्वीट करके दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’फोर्स स्टैंडबाय पर है, कार्रवाई के लिए तैयार है। ओवर एंड आउट। इंडियन पुलिस फोर्स का टीजर कल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।’’ फैंस भी टीजर की खबर काफी पाकर काफी उत्साहित हो गए हैं। 

बता दें कि, ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलाावा इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज को अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी 2024 को रिलीज किया जायेगा। 

आपको बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा इस सीरीज से पहली बार एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। सिद्धार्थ ने इससे पहले एक आर्मी ऑफिसर और रॉ एजेंट का किरदार निभाया है, लेकिन अभिनेता बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ की यह पहली वेब-सीरीज है। इससे पहले सिद्धार्थ की दो फिल्में-’शेरशाह’ और ‘मिशन मजनू’ को डायरेक्टली ओटीटी पर रिलीज किया गया था, जिसका काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था। लेकिन अब पहली बार सिद्धार्थ की कोई वेब-सीरीज ओटीटी प्लटेफॉर्म पर आ रही है। 

फैंस भी सिद्धार्थ को पहली बार एक पुलिस ऑफिसर के किरादर में देखने के लिए काफी उत्साहित है। सिद्धार्थ इस सीरीज में कबीर मलिक नाम के एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ पहली बार रोहित शेट्टी के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने के बाद Shreyas Talpade की हालत है अब ऐसी, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

Latest Posts

spot_img

you may like