Sidharth-Kiara Wedding: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुई शादी की तस्वीर, पिंक ड्रेस में दिखी Kiara Advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज शादी के बंधन में बंधेंगे। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में स्टार कपल की शादी शाही अंदाज में होने वाली है। सलमान खान शादी में शामिल हो सकते है

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस स्टार कपल की शादी राजस्थान के जैलसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाली है। इस बीच कियारा और सिद्धार्थ के वेडिंग वेन्यू से कई फोटो और वीडियो सामने आए है। शादी में नो फोन पॉलिसी नहीं रखी गई थी। लेकिन आज शादी वाले दिन नो फोन पॉलिसी रखी गई है। साथ ही सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम किए गए है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मोबाइल पर एक खास कवर गया जाएगा। इस कवर से लोग कोई फोटो नहीं खिंच पाएंगे। इस बीच कियारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में कड़ी सुरक्षा के बीच दुल्हन कियारा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में कियारा पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। यह फोटो उनके प्री-वेडिंग फंक्शन बताई जा रही है। फोटो में साफ़ नजर आ रहा है कि कियारा आडवाणी अपनी सहेलियों के साथ हंस रही है और एक्ट्रेस सहेलियों के बीच बैठी हुई है। बता दें की यह फोटो कियारा के शादी की नहीं है। यह किसी और के शादी की फोटो है। यह फोटो तब क्लिक की गई थी जब एक्ट्रेस के ऊपर कलीरे गिरने की रस्म की गई थी। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

कियारा और सिद्धार्थ की शादी के मौके पर वायरल हो रही फोटो से लोगों को लग रहा है कि ये तस्वीर एक्ट्रेस की शादी की है। लेकिन ऐसा नहीं है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस सिद्धार्थ और कियारा को दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस पावर कपल की शादी की रस्में रविवार से शुरू हो गई और आज ये कपल सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएगा। शादी के बाद आज शाम ही ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है।

इस स्टार कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होने वाले है। कहा जा रहा है कि शादी में सलमान खान भी शामिल होने वाले है। क्योंकि इन दोनों के साथ उनका अच्छा कनेक्शन है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और ईशा अंबानी समेत कई सेलेब्स सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच चुके है। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दे रहे है।

ये भी पढ़े: Kiara Advani आज बन जाएंगी Sidharth Malhotra की दुल्हन, शाही अंदाज़ होगी Wedding

Latest Posts

spot_img

you may like