Lock Upp Update: मुनव्वर फारूकी ने दिखाया अपना डरावना चेहरा, सिद्धार्थ हुए हैरान

रियलिटी शो लॉकअप में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का गुस्से वाला रूप देख कर सिद्धार्थ शर्मा हुए हैरान। जानिये क्या है पूरी बात...

Munawar Vs Siddharth: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) ने खोया अपना आपा। लोगों को हंसाने वाले मुनव्वर का पहली बार दिखा यह रूप। दरअसल एकता कपूर (Ekta Kapoor) के रियलिटी शो लॉकअप (Lock Upp) में आप देखेंगे कि कैसे मुनव्वर की टीम के साथ धोखा कर देते हैं सिद्धार्थ शर्मा (Siddharth Sharma)। सिद्धार्थ को धोखा करते देख मुनव्वर अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं। नतीजा यह होता है, कि मुनव्वर नाराज हो जाते हैं। और करने लगते हैं सिद्धार्थ से झगड़ा। इस झगड़े के दौरान मुनव्वर लगते हैं सिद्धार्थ को खरी-खोटी सुनाने। जिससे परेशान सिद्धार्थ भी देते हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब।

आपको बता दें कि टेलीविजन क्वीन एकता कपूर और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने मिलकर इस रियलिटी शो की शुरुआत की है। इस रियालिटी शो को प्रमोट ही कॉन्ट्रोवर्सी का नाम लेकर किया गया। इतना ही नहीं इस शो के सारे कंटेस्टेंट्स भी किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी से निकलकर ही यहां तक पहुंचे हैं। जिनमें से एक हैं स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और सिद्धार्थ शर्मा। अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Lock Upp: कंगना रनौत के शो ने लॉन्च के 48 घंटों में हासिल किए इतने मिलियन व्यूज, जानकर रह जाएंगे दंग

Latest Posts

spot_img

you may like