Shraddha Kapoor ने फिल्म Tu Jhoothi Main Makkaar से बनाया यह नया रिकॉर्ड

Shraddha Kapoor Tu Jhoothi ​​Main Makkaar: बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैें मक्कार’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को काफी पसंद आई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई है। बहरहाल इस फिल्म से श्रद्धा कपूर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 100 करोड़ के बॉक्स ऑफिस क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म के 100 करोड़ के बॉक्स क्लब में शामिल होने से श्रद्धा की यह छठी फिल्म हो गई जो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। इससे पहले श्रद्धा कपूर की पांच फिल्में 100 करोड़ के बॉक्स ऑफिस क्लब में शामिल हुई हैं। साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ श्रद्धा की पहली फिल्म थीं जो 100 करोड़ के बॉक्स क्लब में शामिल हुई थी। 

इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म ‘एबीसीडी 2’ श्रद्धा की दूसरी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद साल 2018 में आई श्रद्धा की  फिल्म ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ कमाए थे,यह श्रद्धा की तीसरी फिल्म थी जिसने सौ करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद साल 2019 में श्रद्धा की प्रभास के साथ आई फिल्म ‘साहो’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ कमाए थे, यह श्रद्धा की सौ करोड़ वाली चौथी फिल्म थी।

फिर साल 2019 आई श्रद्धा की फिल्म ‘छिछोरे’ भी बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हुई थी। यह श्रद्धा की पांचवीं फिल्म थी जोकि सौ करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हुई थी। अब ‘तू झूठी मैं मक्कार’ श्रद्धा की छठी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म को हिट कराने का श्रेय जितना रणबीर कपूर को जाता है, उससे कई ज्यादा श्रद्धा कपूर को जाता है। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है। उन्होंने इस फिल्म में अपनी कॉमिक टाइमिंग को काफी बेहतरीन तरीके से दिखाया है।

बता दें कि, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का कैमियो भी देखने को मिला है।

Latest Posts

spot_img

you may like