Shipra Goyal: खेसारी लाल यादव के साथ ‘रोमांटिक राजा’ सॉन्ग के बाद शिप्रा गोयल जल्द पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ मचाएंगी धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ सॉन्ग 'रोमांटिक राजा' में धमाल मचाने वाली शिप्रा गोयल अब अपने नए गाने को लेकर चर्चाओं में है

Shipra Goyal New Song: पंजाबी क्वीन शिप्रा गोयल, भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ धमाल मचाने के बाद अब लिजेंड पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ नजर आने वाली हैं। इस बाबत ब्लू बीट्स स्टूडियोज ने एक पोस्टर जारी किया है, जो उसके अपकमिंग एलबम का है। शिप्रा गोयल और बब्बू मान को लेकर ट्रैक ‘इतना प्यार करुंगा’ का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर सबों की नज़र है।

बता दें कि इससे पहले ब्लू बीट्स स्टूडियोज ने शिप्रा गोयल और भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव को गाना ‘रोमांटिक राजा’ से इंट्रोड्यूस किया था, जो खूब वायरल भी हुआ था। अब ब्लू बीट्स स्टूडियोज ने शिप्रा गोयल का कोलैबरेशन बब्बू मान के साथ गाना ‘इतना प्यार करूंगा’ से किया है।

शिप्रा गोयल और बब्बू मान स्टारर इस गाने के गीत कुणाल वर्मा द्वारा लिखे गए हैं, जबकि इसके ट्रैक का म्यूजिक वीडियो संगीत निर्माता के रूप में अभिजीत वघानी के साथ आर स्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है. वहीं, जब से गाने का पोस्टर जारी किया गया है, शिप्रा गोयल और बब्बू मान के फैंस बेसब्री से इस ट्रैक के जल्द ही रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

इस म्यूजिक ट्रैक में शिप्रा गोयल ने न केवल अपनी सुरीली आवाज दी है, बल्कि बब्बू मान के साथ उनकी अगली म्यूजिक कम्पोजर भी हैं। गाने की रिलीज डेट अभी जारी नहीं किया गया। वहीं, जल्द ही इस गाने के कलाकारों को भी रिविल किया जायेगा। ‘इतना प्यार करुंगा’ टाइटल से ही पता चलता है कि यह ट्रैक एक सॉफ्ट रोमांटिक गीत होने वाला है, जिसमें शिप्रा गोयल और बब्बू मान भी म्यूजिक वीडियो में अभिनय करते नजर आयेंगे।

ये भी पढ़े: Saree Se Tadi: पावरस्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के ‘साड़ी में ताड़ी’ मचा रहा है खूब धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like