Shekhar Kapur ने Masoom के सीक्वल Masoom 2 को किया कंफर्म, बोले जल्द ही घोषणा करूंगा, यह होगी फिल्म की कहानी

Shekhar Kapur confirmed Masoom sequel Masoom 2: बॉलीवुड के वर्सेटाइल निर्देशक शेखर कपूर काफी दिनों बाद बॉलीवुड में कोई फिल्म बनाने जा रहे है। शेखर साल 1998 में आई शाहरुख खान की आखिरी फिल्म दिल से को प्रोड्यूस किया था। अब लगभग 25 सालों बाद शेखर कपूर किसी फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। शेखर अब अपनी हिट फिल्म मासूम (1983) को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। 

शेखर ने इस बात की पुष्टि हाल ही में दिए ईटाइम्स को दिए इंटरव्य में की है। शेखर ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’वे मासूम के सीक्वल को जल्द ही डायरेक्ट करने वाले हैं। लेकिन अभी इस फिल्म से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा नहीं कर सकते है। जल्द ही इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी।’’

वैसे सूत्रों की मानें, तो मासूम के सीक्वल मासूम 2 में नए दौर की कहानी को दिखाया जायेगा। इस फिल्म में नई कहानी के साथ नई स्टारकास्ट होगी। बहरहाल मासूम के सीक्वल को देखने काफी मजेदार अनुभव होगा, क्योंकि इस फिल्म के पहले पार्ट से दर्शकों की कई यादें जुड़ी हुई है।

 बता दें कि, साल 1983 में आई फिल्म मासूम में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, जुगल हंसराज और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में मेरिटल अफेयर की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में नसीरुद्दीन के किरदार को सुप्रिया पाठक से प्यार हो जाता है और एक बच्चा भी, लेकिन इस बात का राज बाद में पता चलता है। इस फिल्म में एक मासूम बच्चे के रूप में जुगल हंसराज काफी बेहतरीन अभिनय किया था। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने भी बाल कलाकार के रूप में काम किया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। 

अब देखते हैं कि शेखर कपूर अपनी इस हिट फिल्म के सीक्वल में दर्शकों को क्या नया देते हैं। नई स्टारकास्ट के साथ इस फिल्म की नई कहानी देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। 

ये भी पढ़ें: Saanand Verma ने कहा कि Akshay Kumar जैसी एक्टिंग करना SRK, Salman Khan और Aamir Khan की बस की बात नहीं है, बोले देश के सबसे बड़े एक्टर हैं अक्षय कुमार

Latest Posts

spot_img

you may like