Kartik Aaryan की फिल्म Aashiqui 3 में हुई इस हसीना की दमदार ENTRY! एक्टर के साथ ऑनस्क्रीन करेंगी रोमांस

Aashiqui 3 Actress : बॉलीवुड में लगातार एक के बाद फ्लॉप फिल्मों ने दर्शकों को निराश कर दिया हैं। ऐसे में अब दर्शक किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । हाल ही में बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और इस फिल्म ने दर्शकों को बेहद ज्यादा इंप्रेस किया। इस फिल्म के बाद अब कार्तिक आर्यन से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में बीते दिन कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) का ऐलान किया था । उनके इस ऐलान ने उनके चाहने वालों की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है। बता दे कि जल्द ही एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

जहां हर कोई आशिकी 3 (Aashiqui 3) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है, वही हर किसी की निगाहें बस इसी बात पर टिकी है कि आखिर इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के ऑपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी। बता दे कि जब से फिल्म आशिकी 3 का ऐलान हुआ है, तब से दर्शक में इस फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। फिर इसके बाद इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का नाम जोड़ा गया।

मगर अब ताजा जानकारी की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) में कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shenaaz Gill) नजर आने वाली है। एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के मेकर्स इस फिल्म में किसी नए चेहरे को लेने का मन बना रहे थे। ऐसे में बिग बॉस फेम शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म का ऑफर दिया है। अब शहनाज गिल इस ऑफर को अपनाती है या फिर ठुकराती है यह तो आने वाले दिनों में पता चल पाएगा। वैसे बता दे कि इन दिनों शहनाज गिल अपनी बॉलीवुड डेब्यु फिल्म कभी ईद कभी दिवाली और 100% को लेकर खूब सुर्ख़ियों में छाई हुई है। 

यह भी पढ़ें : VIDEO: Ameesha Patel ने बताया कब रिलीज होगी Gadar 2 कैसा होगा फिल्म में उनका किरदार

Latest Posts

spot_img

you may like