Sharman Joshi ने Metro In Dino का हिस्सा न होने पर Anurag Basu को बोली यह बात और Golmaal 5 को लेकर हैं उत्साहित

Sharman Joshi on Anurag Basu and is excited for Golmaal 5: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता शरमन जोशी जिन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। शरमान को बॉलीवुड में लगभग 20 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। अभिनेता इन बीते सालों में अलग-अलग प्रकार के रोल को निभाकर दर्शकों बीच में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। इसी बीच अभिनेता ने साल 2007 में आई उनकी हिट फिल्म लाईफ इन मेट्रो के सीक्वल मेट्रो इन दिनों में उनको न लेने पर निर्देशक अनुराग पर शरमन ने एक बड़ी बात बोली दी है। 

शरमन जोशी ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को अपनी फिल्म म्यूजिक स्कूल के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में अपनी हिट फिल्मों के सीक्वल पर बातचीत करते हुए अनुराग कश्यप पर बड़ी बात बोल दी है। शरमन ने कहा कि, ‘’हां मैं अपनी कई फिल्मों के सीक्वल मे नजर आने वाल हूं। लेकिन मुझे मेट्रो इन दिनों से अनुराग ने बाहर कर दिया है। उसने मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया है। मेरे बिना उसने यह फिल्म बनाई है न देखना वो एक साल बाद इस फिल्म को लेकर पछतायेगा।’’इसी बात को उन्होंने आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘’अरे मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं। अनुराग मुझे माफ कर देना।’’

इसके अलावा शरमन ने फिल्म गोलमाल 5 में अपने होने के सकेंत देते हुए कहा कि, ‘’हां मुझे उम्मीद है कि गोलमाल 5 में वापसी करूं। इस फिल्म को लेकर मैं काफी ज्यादा उत्साहित हूं। अब देखते हैं कि रोहित शेट्टी इस फिल्म में लेतेत हैं कि नहीं, लेकिन मैं इस फिल्म में काम करना चाहूंगा।’’

बता दें कि, साल 2006 में आई हिट फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल के पहले पार्ट में शरमन जोशी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसके बाद शरमन गोलमाल के बाकी तीन भागों में नजर नहीं आए थे। लेकिन अब वे गोलमाल 5 में नजर आ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: SRK के बिना बनेगी Don 3, अब यह एक्टर बनेगा नया Don

Latest Posts

spot_img

you may like