Shark Tank India Season 4 Latest: शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 के नये एपिसोड में राहुल और समीक्षा नाम के इंटरप्रेन्योर कपल ने शार्क ने सामने बड़ा ही अनोखा प्रोडक्ट पेश किया। इन दोनों ने अपने इस प्रोडक्ट के लिए शार्क को इंप्रेस करने की बहुत कोशिशें की लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए। हालाकि शार्क ने ये जरूर माना कि दोनों का लिक्विड अंडरवीयर वॉश प्रोडक्ट काफी अच्छा और नया है। नामिता थापर ने भी माना कि प्रोडक्ट अच्छा है लेकिन कस्टमर को समझाने में इन्हे अभी वक्त लगेगा जबकि अनुपम मित्तल ने तो सीधा कह दिया कि इस प्रोडक्ट की जरूरत ही क्या है, जबकि मार्केट में इन दिनों काफी उम्दा डिटर्जेंट्स की कंपनियां मौजूद हैं।
राहुल और समीक्षा ने हालाकि शार्क को समझाने की काफी कोशिशे की, लेकिन वो अनुपम मित्तल को अपनी बातों से मना लिया। इसके बाद अनुपम मित्तल ने 4 फीसद एक्विटी पर 50 लाख की डील दी। जिसे राहुल और समीक्षा ने विचार विमर्श के बाद स्वीकार कर लिया। हालाकि राहुल और समीक्षा ने 50 लाख की मांग 2.5 एक्विटी पर की थी। जिसके बाद उनके लिक्विड प्रोडक्ट उगीस की कीमत 20 करोड़ आंकी गई थी। हालाकि नमिता थापर ने अमन गुप्ता के साथ मिलकर राहुल और समीक्षा को 6 फीसद एक्विटी पर 50 लाख देने की बात कही थी, लेकिन कपल ने बड़ी ही विनम्रता के साथ इस ऑफर को ठुकरा दिया और अनुपम मित्तल के अच्छे ऑफर को स्वीकार कर चले गए।
हालाकि राहुल और समीक्षा का ये प्रोडक्ट पुरूषों के लिए था, लेकिन शार्क का मानना था कि अगर पिचर्स ने इस प्रोडक्ट के लिए महिलाओं को डायरेक्ट टारगेट किया होता, तो उन्हे ज्यादा इंवेस्टर मिले होते। नमिता थापर ने इसके लिए ये भी कहा कि महिलाओं पुरूषों के मुकाबले ज्यादा प्रभावित होती हैं। इसकी एक बड़ी वजह वैजाइनल इंफेक्शन भी है। जिसकी वजह से महिलाएं अपने अंडरगार्मेंट को आम कपड़ो के साथ नहीं वाश करती हैं।
ऐसे में राहुल और समीक्षा का ये प्रोडक्ट महिलाओं को ज्यादा प्रभावित कर पाता। पिचर्स ने माना कि वो डायरेक्टली महिलाओं को टार्गेट नहीं कर रहे हैं, पर उनकी ज्यादातर कस्टमर महिलाएं ही हैं। शार्क ने पिचर्स को बताया कि उन्हे अपने कॉन्सेप्ट और क्लीयर करने की जरूरत है और विज्ञापन को भी आसान बनाने की जरूरत है। जिसे पिचर्स ने भी स्वीकार किया है।

