Akshay Kumar मुझे अब भूल गए हैं, एक बार मेरे साथ भद्दा मजाक भी किया था, Siddharth Ray के निधन के बाद इसलिए नहीं की शादी : Shanthi Priya

Shanthi Priya on Akshay Kumar and husband Siddharth Ray: बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस शांति प्रिया जिन्होंने बॉलीवुड में मिथुन, अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। शांति जोकि अपने टाइम में सुपरस्टार थी, लेकिन फिर भी अक्षय कुमार जैसे न्यूकमर के साथ उनकी डेब्यू फिल्म में काम किया था। शांति ने साल 1991 में आई अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म सौगंध में काम किया था। 

शांति ने हाल ही में ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। शांति जिन्होंने अक्षय की डेब्यू फिल्म में काम किया, जब कई सालों बाद वे उनसे फिल्म हॉलीडे के सेट पर मिली, तो अक्षय ने उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। शांति ने कहा कि, ‘’मैं अक्षय की फिल्म हॉलीडे के सेट पर मिली, तब अक्षय ने मुझे सोनाक्षी से मिलवाया और बताया कि मैं उनकी पहली हीरोइन हूं। अक्षय ने मेरे पति और बच्चों के बारे में भी पूछा। हम दोनों ने साथ में लंच भी किया, इसी दौरान मैंने अक्षय को बताया कि  मैं फिल्मों में वापसी करना चाहती हूं। अक्षय ने भी कहा कि अगर कोई अच्छा रोल होगा तो बतायेंगे।’’

आगे शांति ने बताया कि, फिर कई दिनों बाद शांति ने अक्षय से मुलाकात की, ‘’मैंने फिर अक्षय को बताया कि मैं फिल्मों में वापसी करना चाहती हूं। इस दौरान अक्षय ने मुझसे कहा कि अब मैं हीरोइन का किरदार प्ले नहीं कर सकती हूं, मैंने भी अक्षय से कहा कि हां मुझे पता है कि मैं हीरोइन नहीं प्ले कर सकती हूं, मैं बस एक अच्छा किरदार निभाना चाहती हूं।’’

हालांकि, अक्षय ने शांति को फिल्म एयरलिफ्ट में एक रोल देने की कोशिश। इसके बारे में बताते हुए शांति ने कहा कि, ‘’मैं कुछ भी छुपाना नहीं चाहती हूं, मुझे अक्षय के सेक्रेटरी से फिल्म एयरलिफ्ट के लिए कॉल आया था। मैं काफी खुश थी कि चलो कोई तो मेरे साथ खड़ा है। लेकिन इसके बाद मुझे कभी कॉल नहीं आया। मैंने अक्षय को कई मैसेज भी किए, लेकिन उन्होंने कोई रिप्लाई ही नहीं दिया और उसके बाद से मैं उनके टच में नहीं हूं।’’शांति ने आगे हंसते हुए कहा, ‘’शायद वो अब अपनी पहली हीरोइन को भूल गए हैं।’’

इसके अलावा शांति ने साल 1994 में आई फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ पर अक्षय द्वारा अपने साथ हुए भद्दे मजाक के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’हम लोग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो मैंने शॉर्ट ड्रेस पहना था। इसमें मैंने स्किन कलर के स्टॉकिंग्स पहने हुए थे, तो इसमें मेरे घुटने पूरी तरह से दिख रहे थे। अक्षय जोकि काफी मस्ती करते है, लेकिन मजाक करने का भी एक तरीका होता। इतने सारे लोग बैठे थे और अक्षय ने अचानक से बोला कि क्या तुम्हारे घुटनों में चोट लगी है, फिर हंसकर बोले देखो कितने काले हैं ये।’’

इसके अलावा शांति ने बताया कि उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ रे के निधन के बाद दूसरी शादी अपने दो बच्चों के कारण नहीं की। शांति को लगा कि उन्हें दूसरी शादी न करके अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Anupam Kher ने Nagina 3 को लेकर दिए सकेंत, बोले आप लोगों को अच्छी तरह से इसके बारे में पता है

Latest Posts

spot_img

you may like