Shammi और Shashi Kapoor जब Ranbir Kapoor के बॉलीवुड डेब्यू पर किया था रिएक्ट

हिंदी सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार शम्मी कपूर और शशि कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में रणवीर कपूर को लेकर रिएक्ट किया था। देखते हैं दोनों भाईयों ने क्या कहा था

Shammi & Shashi Kapoor Exclusive Podcast: हिंदी सिनेमा के विकास में कपूर खानदान का अपना एक अहम योगदान है। आज भी पृथ्वीराज कपूर द्वारा स्थापित पृथ्वी थिएटर में तमाम भविष्य के एक्टर एक्टिंग के गुरु सीख रहे हैं और आने वाले दिनों में सीखते भी रहेंगे। पृथ्वी थिएटर कई महान कलाकारों की कर्मभूमि रही है। इसी थिएटर से शम्मी कपूर और शशि कपूर जैसे अभिनेताओं ने अपनी शुरूआत की थी और एक्टिंग के बादशाह बने थे। हालाकि कपूर खानदान से होने के नाते बचपन में ही फिल्मों में बाल कलाकार के तौर डेब्यू कर दिया था लेकिन बतौर लीड एक्टर काम करने का अनुभव दोनों ही कलाकारों को पृथ्वी थिएटर से ही मिला था।

पृथ्वी थियटर में काम करने के दौरान ही शम्मी कपूर को पहली फिल्म जीवन ज्योति का ऑफर मिला था। पृथ्वी थिएटर में पृथ्वीराज कपूर पर लिखी बुक कला देश सेवा में की लॉन्चिंग पर जब कई सारे सितारे जमा हुए थे, तब यहां कपूर खान भी मौजूद था। साथ ही में शम्मी कपूर, शशि कपूर और संजना कपूर भी मौजूद थी। लहरें से यहां बात करते हुए शम्मी कपूर और शशि कपूर ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की लीगेसी पर बात की और कहा कि उन्होने जीवन में जो कुछ भी पाया, वो सब पिता पृथ्वीराज कपूर की देन है। वो बहुत ही अच्छे इंसान और कलाकार थे। वो चाहते हैं कि उनके पिता को जब भी लोग याद करे, प्यार से याद करें।

रणबीर कपूर उन दिनों अपनी फिल्म सांवरिया से डेब्यू करने वाले थे। शम्मी कपूर और शशि कपूर दोनों ने ही रणबीर कपूर के भविष्य को लेकर बात की और कहा कि उन्हे उम्मीद है कि रणबीर कपूर भी अपने पिता व दादा की लीगेसी को बरकरार रखते हुए हिंदी सिनेमा को आगे ले जाएंगे और कामयाबी की एक नई इबारत लिखेंगे। शम्मी कपूर ने इस दौरान कहा कि उन्होने अपने करियर की शुरूआत पृथ्वी थिएटर से ही की थी और यहां काम करने के लिए उन्होने अपना स्कूल भी बदल दिया था।

शशि कपूर ने कहा कि उनके भाई शम्मी कपूर जब फिल्मों व थियटर में काम कर रहे थे। तब वो बहुत छोटे थे। उनमें उतनी समझ नहीं थी, लेकिन समय के साथ सब धीरे धीरे समझ में आया और इस पृथ्वी थिएटर ने उन्हे सब कुछ सिखाया। आपको बता दें कि शम्मी व शशि कपूर दोनों की शुरूआती कई फिल्में नाकामयाब हुई थी लेकिन जब एक बार दोनों की फिल्में सफल होना शुरू हुई, तो शम्मी और शशि दोनों ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। देखते हैं लहरें पोडकास्ट में दोनों की एक रोचक बातचीत।

ये भी पढ़े: Angry Young Men का ट्रेलर हुआ रिलीज, Salim-Javed की सिनेमाई विरासत से दर्शक फिर से होंगे रूबरू

Latest Posts

spot_img

you may like