Shammi Kapoor एक दिन में पीते थे 100 सिगरेट और उन्हें गुस्सा भी बहुत आता था:  Neila Devi

Shammi Kapoor smoke  Neila Devi: बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेत शम्मी कपूर जिन्होंने ‘जंगली’ (1961), ‘ब्रह्माचारी’ (1968) और ‘प्रिंस’ (1969) जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों को मनोरंजन किया था। शम्मी जोकि अब इस दुनिया में नहीं है, उनका देहांत साल 2011 में हो गया था। लेकिन अभिनेता की यादें अभी जिंदा है। इसी बीच दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी ने अपने पति को लेकर कुछ अनकही बातें बताई हैं। 

नीला देवी ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए शम्मी कपूर के जीवन के बारे में कई चीजें बताई है। नीला देवी ने बताया कि शम्मी जी को छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जात था। नीला देवी ने कहा कि, ‘’शम्मी जी को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाया करता था, उन्हें गलत बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाया करता था। लेकिन उनका गुस्सा बस दो से तीन मिनट का होता, उसके बाद वे बहुत जल्दी शांत भी हो जाते थे। वो पार्टी में जब शराब पी लिया करते थे और कोई उनके सामने गलत बात करता था तो वे काफी गुस्सा हो जाते थे और एग्रेसन दिखाने लगते थे। उस समय तो मैं उनसे कुछ नहीं कहती थी, लेकिन जब वे सुबह होश में आ जाते थे, तब मैं उन्हें बताती थी कि उन्होंने शराब पीकर गुस्से में क्या-क्या हरकत की थी। इसके बाद वे मुझसे माफी भी मांग लिया करते थे।’’

इसके अलावा नीला देवी ने यह भी बताया कि शराब के साथ वे सिगरेट भी काफी ज्यादा पीया करते थे। नीला देवी ने इसपर बात करते हुए कहा कि, ‘’जैसे-जैसे उनके उम्र बढ़ने लगी, तब उन्होंने शराब और सिगरेट को पीना काफी कम कर दिया था। लेकिन एक समय ऐसा था जब वे एक ही दिन में लगभग 100 सिगरेट पी जाया करते थे। इसके कारण उनके फेफड़े भी खराब हो गए थे, ज्यादा सिगरेट पीने के ही कारण उनके फेफड़े डैमेज हो गए थे। हालांकि, उन्हें  और कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन फेफड़े खराब होने से उनकी तबियत पर काफी ज्यादा असर पड़ा था।’’

आपको बता दें कि, नीला देवी, शम्मी कपूर जी की दूसरी पत्नी है। नीला देवी जी से पहले शम्मी कपूर ने गीता बाली से साल 1955 में  शादी की थी, लेकिन गीता का देहांत 1965 में हो गया था। गीता के दोहांत के बाद शम्मी जी ने साल 1969 में नीला देवी से दूसरी शादी की थी।

ये भी पढ़ें: Irrfan Khan की फिल्म Haasil के 20 साल पूरे, एक्ट्रेस Hrishitaa Bhatt और बाकी कलाकारों ने कही दिल को छू लेने वाली बात

Latest Posts

spot_img

you may like