Sham Kaushal ने Sunny Deol को बताया  ‘देवता का रूप’, बताया कि कैसे हैंडपंप वाला सीन तैयार किया गया था?

Sham Kaushal says Sunny Deol devta ka roop: बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल जिन्होंने फिल्म गदर 2 में भी एक्शन डिजाइन किया है, उन्होंने इस फिल्म के अभिनेता सनी देओल की काफी तारीफ कर दी है। श्याम ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म के हैंडपंप सीन और सनी देओल पर अपने विचार साझा किए है। 

श्याम कौशल ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’ हैंडपंप को लगभग ऐसे डिज़ाइन किया गया था कि जैसे कि यह सनी के तारा सिंह से भी बड़ा, अधिक बड़ा कैरेक्टर हो। उन्होंने सनी देओल को सेट पर एक बहुत ही शांत व्यक्ति बताया है, लेकिन कहा कि निर्देशक द्वारा एक्शन बुलाए जाने के बाद सनी में बदलाव करने की क्षमता है।’’

श्याम ने कहा कि, ‘’वह एक अच्छे व्यक्ति हैं, जब हम सेट पर मिलते थे तो एक-दूसरे का स्वागत पंजाबी झप्पी के साथ करते थे। कैमरा एक्शन शुरू करने के बाद वह एक अलग व्यक्ति बन जाते हैं। नहीं तो वह शांत है, लगता है देवता का रूप है।वह बहुत प्यारे इंसान हैं, वह बहुत सहज तरीके से व्यवहार करते हैं, लेकिन जब वह स्क्रीन पर सामने आते हैं, तो यह एक शेर को देखने जैसा है।’’

इसके अलावा श्याम ने हैंडपंप सीन के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’इसकी शुरुआत पेज पर लेखन और निर्देशन से हुई। लेकिन इसे तैयार करना मेरी जिम्मेदारी थी। उस क्रम में क्लोज़अप में थोड़ा सा भी बदलाव इसे बर्बाद कर देता। इस पर मेरी राय यह थी कि हैंडपंप कोई हैंडपंप नहीं था, बल्कि सनी देओल से भी बड़ा हीरो अचानक उसके पीछे ऑफ-स्क्रीन प्रकट हो गया था। हमने तुरंत यह नहीं बताया कि उसने फ्रेम के बाहर किसे देखा था, लेकिन ऐसा प्रतीत हुआ कि उससे भी बड़ा हल्क वहां खड़ा था। फिर हमने रिएक्शन जोड़ा, तनाव पैदा किया और उसके बाद ही हमने हैंडपंप खोला। अगर हमने तुरंत हैंडपंप खोल दिया होता, तो यह उतना मजेदार नहीं होता।’’

गदर 2 के बिजनेस की बात करें, तो इस फिल्म ने अबतक 418 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म जल्द ही 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 पर पाकिस्तानी एक्टर Moammar Rana ने कहा, अगर हिम्मत है तो Sunny Deol एक बार लाहौर आकर दिखाएं, बोले पाकिस्तानी सैनिकों की…

Latest Posts

spot_img

you may like