Bigg Boss 16 के घर में शुरू हुई Tina Datta और Shalin Bhanot की Love Story

Bigg Boss 16 : सलमान खान का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। इस शो में नजर आने वाले हर कंटेस्टेंट दशकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब बिग बॉस के घर में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल रहा है। दरअसल आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच प्यार की चिंगारी लग चुकी है।

बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में जब बिग बॉस ने टीना को उनके पेट डॉग की तबीयत खराब होने की जानकारी दी, तब वह बुरी तरह से टूट गई और काफी इमोशनल हो गई। इस दौरान वह अकेले में बैठ कर रोने लगी, तभी शालीन भनोट आते हैं और टीना को अपना कंधा देते हैं और उनके दिक्कत के बारे में पूछते हैं। जैसे ही टीना, शालीन को सब कुछ बताती है , तो वह उन्हें पूरा सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान शालीन बार-बार टीना को हक करते हैं।

इसके बाद बिग बॉस दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और पूछते हैं कि आखिरकार दोनों के बीच सब ठीक कैसे हो गया। यही नहीं बल्कि बिग बॉस शालीन से यह भी पूछते हैं कि आप तो हमेशा टीना से लड़ते रहते हैं, उनके खिलाफ रहते हैं तो आज फिर आप एक कैसे हो गए। बिग बॉस की बातें सुनकर टीना कहती है कि, शालीन मुझसे बहुत लड़ते हैं और पता नहीं इनके दिमाग में क्या रहता है। यह हमेशा मुझे गलत बोलते हैं।’ तभी बिग बॉस कहते हैं कि,’ आप दोनों की सुलह मैंने ही करवाई है, तो इसका क्रेडिट मुझे मिलना ही चाहिए।’

इसके बाद दोनों बिग बॉस को थैंक्यू बोलते हैं। फिर टीना दत्ता एक्साइटेड होकर बिग बॉस को अपना हाथ दिखाती है जहां वह 1 फिंगर में शालीन के रिंग पहनी हुई दिखाई देती है। वही जब टीना और गोरी एक साथ बैठे होते हैं, तो गोरी की नजर टीना के उंगली पर जाती है। इस दौरान गोरी टीना से पूछती है कि शालीन की रिंग आपके पास कहां से आई। तभी टीना कहती है कि यह रिंग मेरी है। फिर जब गोरी शालीन से उनके रिंग के बारे में पूछती है, तो वह उन्हें दूसरी रिंग दिखा देते हैं। लेकिन फिर जब गोरी ब्लैक वाली रिंग के बारे में पूछती है तो शालीन चुप हो जाते हैं। ऐसे में गोरी के जाने के बाद टीना शालीन से बताती है कि गोरी ने उनकी रिंग देख ली थी और इसके बारे में पूछ रही थी। तो वहीं अब दूसरी ओर टीना के हाथों मे शालीन की रिंग देखकर लोगों के मन में यही सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या शालीन ने टीना को रिंग पहना कर अपने प्यार का इजहार किया है या अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर लिया है? क्या उन्होंने टीना को प्रपोज कर दिया है? ऐसे में अब इस सवाल के सारे जवाब तो आने वाले एपिसोड में ही मिलेंगे। मगर ऐसा होता है, तो टीना दत्ता और शालीन के फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे।

यह भी पढ़ें : ग्रीन लहंगे में Janhvi Kapoor ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

Latest Posts

spot_img

you may like