Show Me The Thumka  song पर Shakti Kapoor ने किया मजेदार डांस

Show Me The Thumka  song: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता शक्ति कपूर जोकि अपने अभिनय और मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म के सॉन्ग पर एक मजेदार डांस किया है। शक्ति कपूर ने श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सॉन्ग ‘शो मी द ठुमका सॉन्ग’ पर मजेदार डांस किया है। श्रद्धा ने यह डांस वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।

श्रद्धा ने यह डांस वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’बेस्ट ठुमका मेरी स्टोरी पे जायेगा।’’ इस वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर से कहती हुई नजर आ रही हैं कि,’’बापू ठुमका लगा रहे हो’’, जिसपर शक्ति जवाब देते हुए कह रहे है कि-’’बच्चा ठुमका लगाया नहीं जाता है, मारा जाता है।’’ फिर बाप-बेटी दोनों ही वीडियो के अंत में कहते है- ‘’मारो ठुमका।’’

इस वीडियो पर फैंस भी काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर कई सेलीब्रेटी भी कमेंट्स कर रहे हैं। श्रद्धा द्वारा साझा की गई इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’लेजेंड।’’ इसके अलावा रकुलप्रीत सिंह ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सो क्यूट।’’ इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’पहले वादा करो स्टोरी पे डालोगी तभी मारेंगे ठुमका।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मिस्टर कपूर को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, क्या लेजेंड हैं। कल रात राजा बाबू को देखा, उनका किरदार नंदू बहुत मजेदार था।’’ इसके अलावा एक फैन ने दोनों के चश्मे पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’चश्मिश क्लब के प्रेसीडेंट और चश्मिश क्लब के सीईओ एक साथ।’’ 

बता दें कि,  ‘शो मी द ठुमका’ सॉन्ग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को कल यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। यह सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमेंटिक जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। श्रद्धा-रणबीर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ सिनेमाघरों में 08 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor निभाएंगे Sourav Ganguly का किरदार, कोलकाता में जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Latest Posts

spot_img

you may like