Madness Machayenge India Ko Hasayenge में इस वीकेंड Shakti Kapoor बतौर मेहमान लगाएंगे मैडनेस का तड़का

हिंदी सिनेमा के जाने माने खलनायक व चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर कॉमेडी शो ‘मैडनेस मचाएंगे - इंडिया को हंसाएंगे’ में नजर आयेंगे।

Shakti Kapoor At Madness Machayenge India Ko Hasayenge: हिंदी सिनेमा के जाने माने खलनायक व चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर कॉमेडी शो ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे’ में नजर आयेंगे। जानकारी के मुताबिक शनिवार को अभिनेता शक्ति कपूर सोनी के कॉमेडी शो ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे’ में खास मेहमान के रूप में दिखाई देंगे। इस एपिसोड में दर्शकों को दिलचस्प बात भी पता चलेगी, जिसमें हुमा कुरेशी पहली बार किसी सेलिब्रिटी से मिलने के बारे में बताएंगी और यह सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि खुद शक्ति कपूर होंगे । यह शो ‘एनिमल स्पूफ’ का एक और एक्ट पेश करेगा, जहां कुशाल बद्रीके बलराज की भूमिका निभाएंगे, केतन सिंह रणविजय के रूप में नज़र आएंगे और हेमांगी कवि मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखेंगी।

इस मस्ती में शक्ति कपूर की मज़ेदार कमेंट्री मनोरंजन को और भी बढ़ा देगी और यह परफॉर्मेंस स्टैंडिंग ओवेशन के योग्य होगा। मेज़बान हर्ष गुजराल मंच पर एक स्टैंड-अप परफॉर्मेंस देंगे, जो पुरुषों के अजीब और मासूम बर्ताव पर प्रकाश डालता है। जिसे शक्ति कपूर और हुमा कुरेशी दोनों से तारीफ और सम्मान मिलता है। परितोष त्रिपाठी और स्नेहिल मेहरा दीक्षित उर्फ ​​बीसी आंटी के बीच पेट बनाम पति को लेकर जोशीली कॉमेडिक डिबेट हुई। जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

कुशाल बद्रीके के साथ मिलकर अभिनेत्री और कॉमेडियन चित्राशी रावत ‘पप्पू ज़ेरॉक्स गैग’ का हिस्सा होंगी, जहां एक अमीर लड़की अपने शक्की पिता को अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कहानियां सुनाती है। जिससे कॉमेडिक उथल पुथल मच जाती है। एक गुदगुदाने वाले पैपराज़ी गैग में सिद्धार्थ सागर शक्ति कपूर के सहपाठी का मज़ेदार प्रदर्शन करते हैं, जबकि गौरव दुबे, हेमांगी कवि और इंदर साहनी क्रमशः योगा प्रशिक्षक, सेलिब्रिटी और फ़ोटोग्राफ़र की भूमिका निभाते हैं।

इसके अलावा हंसी एवं तालियों के बीच समय निकालकर अभिनेत्री हुमा कुरेशी ने शक्ति कपूर से उनके क्लासिक संवाद सीखें, जिससे हर कोई पुरानी यादों में खो गया। आपको बता दे कि कॉमेडी शो ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे’ शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होता है।

ये भी पढ़े: सांवले रंग के कारण नहीं मिलता था काम, झेलें कई रिजेक्शन, अब TV की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस है ये हसीना!

Latest Posts

spot_img

you may like