बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता। शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपनी मेहनत की बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और वह इन दिनों फिल्मी दुनिया में राज कर रहे हैं। अब इसी बीच उनके बेटे आर्यन खान ने भी दिल्ली में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है जिसके चलते वह काफी लाइमलाइट में है। तो चलिए जानते हैं आखिर आर्यन खान के पास कितनी संपत्ति है?
आर्यन खान ने कहां ली प्रॉपर्टी?
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आर्यन खान ने साउथ दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में दो फ्लैट्स खरीदे हैं जिनकी कीमत 37 करोड़ के आस पास बताई जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि आर्यन खान ने जिस बिल्डिंग में दो फ्लैट लिए हैं उसमें पहले से ही शाहरुख खान और गौरी खान के दो फ्लैट है। रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ इन्हीं फ्लैट्स में रहा करते थे।
बता दे आर्यन खान ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया से की है, हालाँकि वह हमेशा ही फिल्म दुनिया से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘द लायन किंग’ में सिंबा की डबिंग की। इसके अलावा वह बतौर निर्देशक ओटीटी डेब्यू भी करने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि आर्यन खान ने लग्जरी फैशन ब्रांड जो भी लॉन्च किया है जिसके ब्रांड एंबेसडर खुद उनके पिता शाहरुख खान है।
बिजनेस की दुनिया में आगे निकल सकते आर्यन?
इतना ही नहीं बल्कि आर्यन खान ने वोटका ब्रांड भी लॉन्च किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि, आर्यन खान बिजनेस की दुनिया में कमाल करने वाले हैं और कम ही उम्र में वह करोड़ों के मालिक बन गए। एक रिपोर्ट की माने तो आर्यन खान वर्तमान में 80 करोड़ के नेटवर्थ के मालिक है। बता दे आर्यन खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। खासकर उन्हें लड़कियां काफी पसंद करती है। आर्यन खान का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा था जब वह ड्रग्स केस में फंस गए थे हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई।
ये भी पढ़ें: जब Shahrukh की इस फिल्म से रातोंरात बाहर कर दी गई थीं Aishwarya, Salman बने थे वजह!

