Shahid Kapoor: कभी Kareena से था बेपनाह इश्क, फिर ऐसा टूटा दिल एक-दूसरे के बन गए दुश्मन, दर्दनाक रही Love Story!

करीना ने साल 2012 में नवाब सैफ अली खान से शादी रचा ली और वहीं शाहिद कपूर ने अपने माता-पिता की पसंद से मीरा से शादी रचा ली।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘चॉकलेटी बॉय’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। पंकज कपूर के बेटे होने के बावजूद शाहिद कपूर ने कभी पिता के नाम पर सफलता हासिल नहीं की। वह आज जो कुछ भी है अपने संघर्ष और अपनी मेहनत की वजह से है। शुरुआत से ही शाहिद कपूर अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी लाइमलाइट में रहे हैं। वही मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी से नहीं छुपी। बता दें, आज 25 फरवरी को शाहिद कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं शाहिद और करीना की इस अधूरी प्रेम कहानी के बारे में..

एक-दूसरे पर फ़िदा थे शाहिद-करीना
एक ऐसा दौर था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे पर फिदा थे। दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट फेवरेट जोड़ी हुआ करती थी। इतना ही नहीं बल्कि जब भी करीना और शाहिद एक दूसरे के साथ नजर आते थे तो लोग इन पर जमकर प्यार लुटाते थे। रिपोर्ट की माने तो करीब 4 साल तक शाहिद और करीना का रिश्ता चला। लेकिन अचानक इन दोनों के बीच में कुछ ऐसा हुआ कि हमेशा के लिए यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अब आलम यह है कि आज यह दोनों एक दूसरे की तरफ देखते भी नहीं है। यदि देखते हैं तो एक दूसरे को इग्नोर करते हुए नजर आते हैं।

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
शाहिद और करीना की पहली मुलाकात साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिदा’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच इश्क हुआ और 4 साल तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी सीरियस थे। दोनों की शादी की चर्चा भी सामने आई थी लेकिन जब करीना और शाहिद ने फिल्म ‘जब वी मेट’ में काम किया तो इसकी शूटिंग के दौरान अचानक दोनों का रिश्ते की टूटने की खबर सामने आई।

कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच झगड़े होने लगे। दोनों के बीच अलगाव हो गया था जिसके बाद इन्होंने लगभग बातचीत करना बंद कर दी थी। इतना ही नहीं बल्कि लास्ट सीन शूट के दौरान शाहिद और करीना अलग-अलग गाड़ियों में आने लगे थे। यही से यह तय हो गया था कि यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।

दोनों कर चुके नई जिंदगी की शुरुआत
शाहिद से अलग होने के बाद करीना की नजदीकी मशहूर ऐक्टर सैफ अली खान से बढ़ी तो वहीं शाहिद का नाम मशहूर अभिनेत्री भी अमृता राव के साथ जुड़ा। बता दे इसके बाद करीना ने साल 2012 में नवाब सैफ अली खान से शादी रचा ली और वहीं शाहिद कपूर ने अपने माता-पिता की पसंद से मीरा से शादी रचा ली। खैर दोनों ही सितारें अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है।

ये भी पढ़ें: B’Day: Danny Denzongpa का नाम सुनते ही कांपते थे लोग, एक्टिंग के आगे फीके लगते हीरो, सिक्किम की रानी से की शादी!

Latest Posts

spot_img

you may like