Shahid Kapoor के हाथ लगी सबसे बड़ी फिल्म, महाभारत के पात्र अश्वत्थामा का निभायेंगे किरदार

Shahid Kapoor To Play  Ashwatthama In This Film: बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहिद कपूर जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग में व्यस्त है, वे अब एक बड़ी माइथोलॉजी फिल्म में नजर आने वाले हैं। शाहिद कपूर महाभारत के सबसे शक्तिशाली किरदार अश्वत्थामा के ऊपर के एक फिल्म करने जा रहे हैं। इस बड़े बजट वाली माइथोलॉजिक फिल्म में  शाहिद कपूर अश्वत्थामा का किरदार निभायेंगे। 

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मायथोलॉजिक फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर के तले बनाया जायेगा। इस फिल्म की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वासु भगनानी और जैकी भगनानी इस साल की शुरुआत से इस बड़े प्रोजेक्ट  को डेवलेप कर रहे हैं और यह दोनों इस फिल्म को काफी  हाई लेवल पर  बनाना चाहते हैं। इस फिल्म का सिनेमाई भारतीय दर्शकों के लिए काफी नया होगा। 

इसे फिल्म को विश्व की बेहतरीन वीएफएक्स टीम और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों सहित एक विशाल पैमाने पर स्थापित किया जाएगा। शाहिद को पहले ही साइन कर लिया गया है और अश्वत्थामा के किरदार को निभाने के लिए अब उन्हें एक कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ेगा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। इस फिल्म को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशक सचिन रवि द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। 

वैसे आपको बता दें कि, शाहिद कपूर ने अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा पूजा एंटरटेनमेंट के वासु भगनानी और जैकी भागनानी ने भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, शाहिद कपूर, अश्वत्थामा के रोल के लिए एक बिल्कुल सही चॉइस हैं। शाहिद कपूर, अश्वत्थामा के रोल मे काफी जचेंगे। अब देखते हैं कि इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कब तक की जाती है। 

शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा कृति सेनन के साथ उनकी एक अनटाइटल्ड रोमेंटिक फिल्म भी अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Animal को लेकर विवादों के बीच में Allu Arjun ने फिल्म की तारीफ, बोले रणबीर कपूर जी आपने..

Latest Posts

spot_img

you may like