Kabir Singh 2: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की ‘कबीर सिंह’ का बन सकता है दूसरा पार्ट, मेकर्स ने किया खुलासा

2019 में आयी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था और अब फिल्म के दूसरे पार्ट के आने की खबर भी सामने आ रही है

Kabir Singh 2: 2019 को रिलीज़ हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लोगो ने खूब पसंद किया और फिल्म को काफी सराहा गया, फिल्म में कबीर सिंह की भूमिका निभा रहे शाहिद कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ़ की गयी वही कियारा आडवाणी की अदाकारी के भी लोग दीवाने हो गए। अब खबर यह आ रही है की फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनने जा रहा है।

फिल्म के रिलीज़ को लगभग 3 साल पुरे होने वाले है ऐसे में फिल्म के मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी कर रहे है। कबीर सिंह इस फिल्म को मुराद खेतानी और भुषण कुमार ने मिलकर बनाया था, वहीं अब हाल ही में इन दोनों ने कबीर सिंह के सिक्वल पर भी बात की है।

एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए इस फिल्म के सिक्वल की बात सामने आयी। दरअशल 20 मई को रिलीज़ हुई फिल्म कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ रिलीज़ हुई है। जिसे मुराद खेतानी और भुषण कुमार ने ही मिलकर बनाया है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। जिसके सक्सेस को यह दोनों को खूब एंजॉय कर रहे हैं। जब फिल्म ‘भूल भुलैया’ के तीसरे पार्ट के बारे में पूछा गया क्या ‘भूल भुलैया’ का पार्ट 3 भी आएगा। तो इस बारे में बात करते हुए दोनों ने कहा हम इस फ्रेंचाइजी को ज़रूर आगे लेकर जाएगें। लेकिन इस बारे में और जानकारी सही समय आने पर दी जाएगी।

इसके साथ ही जब दोनों से यह पूछा गया की और कौन सी फिल्म का सेक़ुअल ला सकते है तो दोनों ने यह बताया की  कबीर सिंह एक आईकॉनिक कैरेक्टर है, और आगे इसका अगला पार्ट लाया जा सकता है। इसके साथ ही ‘आशिकी’ के भी तीसरे पार्ट की ओर इशारा किया गया।

ये भी पढ़े: Bhool Bhulaiyaa 2 Collection: जल्द ही 100 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2

Latest Posts

spot_img

you may like