VIDEO: दादासाहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में शाहीर शेख, राधिका मदान ने अपने स्टाइल से मचाया धमाल

अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े सितारों ने बड़ी जीत हासिल की। टीवी उद्योग के बारे में बात करे तो, शहीर शेख, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या और अन्य ने शीर्ष सम्मान हासिल किया।

Shaheer Sheikh At Dadasaheb Phalke Film Festival Awards 2022: दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2022 (Dadasaheb Phalke Film Festival Awards 2022) रविवार 20 फरवरी को हुआ। अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े सितारों ने बड़ी जीत हासिल की। टीवी उद्योग के बारे में बात करे तो, शहीर शेख, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या और अन्य ने शीर्ष सम्मान हासिल किया।

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर शाहीर शेख, राधिका मदान, कनिका कपूर और अन्य कई सितारों को दादासाहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में बड़े ही स्टाइलिश अवतार में देखा गया।

इस अवार्ड फंक्शन की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्टार्स को बहुत ही दमदार लुक के साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान शाहीर शेख ने अपने ब्लैक शर्ट वाले लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ये भी पढ़ें: #TejRan: क्या आप जानते है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने इस नए प्रोजेक्ट से मचाएंगे धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like