Shah Rukh Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jawan का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, बुर्ज खलीफा पर किंग खान फैन्स के साथ मनाएंगे जश्न

फिल्म जवान के ट्रेलर को दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा और मजेदार बात ये है कि वहां शाहरूख खान भी मौजूद होंगे

Shah Rukh Khan Jawan Trailer Release Date: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। फिल्म के गाने धीरे धीरे रिलीज हो रहे हैं। तो वहीं 7 सितंबर को पैन इंडिया रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म जवान का ट्रेलर गुरूवार 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं जवान के ट्रेलर को दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया जाएगा और मजेदार बात ये है कि वहां शाहरूख खान भी मौजूद होंगे। एसआरके वहां अपने फैन्स के साथ जवान के ट्रेलर को सेलीब्रेट करेंगे।

शाहरूख खान ने अपने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि जवान का जश्न मैं आपके साथ न मनाऊं, ऐसा हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त की रात 9 बजे। आप और मैं मिलकर इस मूमेंट को सेलीब्रेट करेंगे। इस मौके पर एसआरके ने अपने फैन्स से एक और खास अपील की है कि वो वहां रेड कलर के ड्रेस में आएं, जो कि प्यार का प्रतीक है। ये दूसरी बार होगा, जब शाहरुख खान की किसी फिल्म का वीडियो बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। इससे पहले उनकी जनवरी में रिलीज फिल्म पठान के ट्रेलर भी इस इमारत पर दिखाया गया था। पठान रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

जवान के फिल्म मेकर के मुताबिक ये फिल्म एक ऐसे इंसान की इमोशनल कहानी को दर्शाता है। जो समाज की गलतियों को सुधारने को तैयार है। शाहरूख खान के इस फिल्म में कई रूप हैं। सोशल मीडिया पर आक्स एसआरके सेशन के तहत किंग खान ने फिल्म के बारे में कई बातें और शूटिंग के अनुभवों को भी फैन्स से शेयर किया है। शाहरूख खान यहां फैन्स को उत्तर देते हुए मजाकिया लहजे में कहते हैं कि ये महिलाओं के बारे में बनाई गई एक फिल्म है। जिसमें मास भी है और क्लास भी है। दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।

आपको बता दें कि शाहरूख खान की लीड भूमिका से सजी ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही हैं। जिसमें साउथ स्टार विजय सेतुपति,नयनतारा,दीपिका पादुकोण,रिध्दी डोंगरा,प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा लीड में है। इस फिल्म को एटली ने निर्देशित किया है। शाहरूख खान की इस फिल्म का इंतजार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। देखते हैं फिल्म के ट्रेलर को लोग कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: Rani Mukerji ने कहा कि वे अपने पति Aditya Chopra को हर दिन हैरान कर देती हैं, बोलीं वो काफी साधारण व्यक्ति हैं, लेकिन…

Latest Posts

spot_img

you may like