Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Pathaan दमदार टीजर, धमाकेदार अंदाज में नजर आए किंग खान

Pathaan Teaser : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है। शाहरुख खान आज अपना 57वा जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए पठान (Pathaan) के मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। बता दे कि यह टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है और हर किसी की वाहवाही लूट रहा है। इस टीजर को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पठान (Pathaan Teaser) फिल्म में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। वही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी एकदम दमदार अंदाज में नजर आएंगे। बात करें इस टीजर के बारे में तो इसकी शुरुआत एक महिला के साथ होती है जो कि बिल्कुल ही एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की तरह नजर आती है। इस दौरान उनकी आवाज सुनाई देती है और वह कहती है कि पठान को दुश्मनों ने पकड़ लिया था और अपने आखिरी मिशन पर उसे बहुत टॉर्चर किया गया। लेकिन अब जिंदा है या नहीं इसको लेकर कोई नहीं जानता है। इसके बाद फिल्म के इस टीजर में शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होती हुई नजर आती है। तो वही दमदार अंदाज में उनकी लेडी लव दीपिका पादुकोण एंट्री लेती है।

यही नहीं बल्कि पठान के साथ रोमांस करने के साथ ही कुछ बदमाशों की पिटाई भी करती हैं। बता दे कि पठान (Pathaan) के इस दमदार टीजर को किंग खान के बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान दर्शकों को राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित डंकी और एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान से एंटरटेन करेंगे।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16 : घरवालों ने इस कारण एक दूसरे की पीठ पर छुरा घोपा, 3 हसीना हुई नॉमिनेट

Latest Posts

spot_img

you may like