Shah Rukh Khan की Don 3 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, प्रोड्यूसर ने कहा कि जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की जवान और डंकी का इंतजार फैन्स बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में शाहरूख खान के फैन्स और डॉन 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है

Shah Rukh Khan Don 3 Big Updates: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की जवान और डंकी का इंतजार फैन्स बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में शाहरूख खान के फैन्स और डॉन 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस बारे में अपडेट देकर दर्शकों की उत्सुकता इस फिल्म के लिए बढ़ा दी है। प्रोड्यूसर की माने तो शाहरूख खान ही डॉन 3 के लीड एक्टर होंगे और इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने अपने हालिया दिए एक एजेंसी को इंटरव्यू में इस बात खुलासा करते हुए कहा कि डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। जैसे ही डॉन 3 की स्क्रिप्टिंग का काम फरहान अख्तर पूरा कर लेंगे । हम कास्टिंग वगैरह करके फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। रितेश ने अपने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि डॉन 3 में शाहरूख खान ही लीड करेंगे। फिलहाल अभी डॉल 3 के बाकी स्टार कास्ट के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। हो सकता है फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद स्टार कास्ट की कास्टिंग की जाए।

आपको बता दें कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अमिताभ बच्चन की डॉन का राइट खरीदकर इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म डॉन 2006 में रिलीज की थी। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके बाद 2011 में डॉन 2 द किंग इस बैक रिलीज हुई थी। इन दोनों पार्ट में प्रियंका चोपड़ा,ईशा कोप्पिकर और लारा दत्ता नजर आई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहरूख खान के बीच में अफेयर की खबरें उड़ी थी।

आपको बता दें कि ओरिजिनल डॉन फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। जिसमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था। अमिताभ के साथ इस फिल्म में जीनत अमान,प्राण और हेलेन लीड में थी। इस फिल्म को चंद्रा बारोट ने निर्देशित किया था। ये फिल्म मशहूर सिनेमैटोग्राफर नरीमन ईरानी के परिवार को मदद देने के मकसद से बनाई गई थी।

ये भी पढ़े: SRK की Jawan के बाद अब Atlee, Varun Dhawan  के साथ एक खतरनाक एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं

Latest Posts

spot_img

you may like