Shabana Azmi disappointed with Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री शबाना आजमी जिन्होंने चार दशकों से बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी का दिल जीता है। इन चार दशकों में शबाना ने एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं। इसी बीच वे अब करण जौहर की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करती हुई नजर आ रही है।
शबाना ने इस फिल्म को लेकर उत्साहित है, लेकिन इस फिल्म से उन्हें एक मलाल भी है। शबाना जोकि इस फिल्म में पहली बार जया बच्चन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। लेकिन शबाना को मलाल है कि इस फिल्म में जया के साथ उनके ज्यादा सीन नहीं है। शबाना ने इस बात का खुलासा हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में किया है।
शबाना ने कहा कि, ‘’वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है, क्योंकि वे पहली बार जया बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगी। हालांकि, इस फिल्म में जया बच्चन के साथ उनके ज्यादा सीन नहीं है इसलिए इस बात का उन्हें थोड़ा मलाल है।’’
बता दें कि, जया बच्चन, शबाना आजमी की की FTII में सीनियर रह चुकी हैं। शबाना ने भी FTII को जया बच्चन के कारण ही जॉइन किया था। शबाना ने इस बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’जया की वजह से ही उन्होंने फिल्म इंस्टीट्यूट (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) को जॉइन किया था। जब शबाना ने जया को सुमन नामक फिल्म संस्थान की एक डिप्लोमा फिल्म में देखा, तो वह पूरी तरह से हैरान रह गईं थी क्योंकि शबाना ने तबतक हिंदी फिल्मों में उस तरह का अभिनय कभी नहीं देखा था।’’
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें, तो इस फिल्म को करण जौहर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा इस फिल्म में धर्मेन्द्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम भूमिकाओं में है। यह रोमेंटिक ड्रामा फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Aamir Khan की Fanaa के 17 साल हुए पूरे, फिल्म के इस सीन को शूट करने में Kajol को हुई थी बहुत तकलीफ

