OTT पर इस हफ्ते (मई 2023)  Selfiee समेत ये फिल्में रहीं टॉप पर  

Selfiee and other top films on OTT this week: मई 2023 में थियेटर की कई फिल्में को ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को रिलीज किया गया है। तो आज हम आपको बतायेंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही। यह आंकाड़ा ऑरमैक्स मीडिया के अनुसार है। यह आंकड़ा भारत के अंदर का है। 

इस हफ्ते (05 से 11मई) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्में:

1.तू झूठी मैं मक्कार: सबसे ऊपर रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार है। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्का’र जिसको मार्च 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही थी। इस फिल्म 05 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म दर्शकों को ओटीटी पर भी काफी पसंद आ रही है।

2.सेल्फी: दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में फरवरी 2023 को रिलीज किया गया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद तो आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। यह फिल्म अक्षय के अबतक के फिल्मी करियर में सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को राज मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को 21 अप्रैल 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को दर्शक अभी भी ओटीटी प्लटेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर खूब देख रहे हैं। 

3.विक्रम वेधा: इस फिल्म को पिछले साल सितंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में है। इस फिल्म को फैंस कई दिनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं। लेकिन लगभग 7-8 महीनें बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया है। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर  12 मई को रिलीज किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Vikram Vedha इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, Hrithik Roshan के Vedha वाले खतरनाक अवतार को देख फैंस हुए पागल 

Latest Posts

spot_img

you may like