जब Hum Log को देखकर महिलाएं अपने पति को छोड़कर Seema Pahwa के पास आ गईं

Seema Pahwa Recalls When Women Left Their Husbands  After Seeing Hum Log: साल 1984 आया पहला हिंदी सीरियल ‘हम लोग’ दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस सीरियल को घर-घर में देखा जाता था और इस सीरियल के सारे किरदार लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए थे। इस सीरियल में बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस सीमा पाहवा ने भी एक अहम किरदार निभाया था। सीमा ने इस सीरियल में बड़की का किरदार निभाया था, जिसने महिलाओं को काफी प्रभावित किया था। सीमा के इस किरदार ने महिलाओं पर इतना गहरा असर डाला कि महिलाएं अपने पति का घर छोड़कर सीमा के साथ समाज सेवा करने आ पहुंची थी। 

सीमा ने इसके बारे ‘राजश्री अनप्लग्ड’ को बताते हुए कहा कि, ‘’जो इसका किरदार था बड़की का, वो बहुत ही सिंपल लड़की थी, जोकि बाद में बगावती हो जाती है। बाद में उसने सोशल वर्क काम करना शुरू कर दिया होता है। वो लड़कियों का उद्धार करती हैं। तो लोग वो इतने सीरियसली देख रहे थे इसे कि वो मानने लगे कि मैं ऐसा ही सोचती हूं, मैं सोशल वर्क करती हूं, मेरे पास एक पूरा ऑफिस जहां पर मैं यह काम करती हूं। तो यह सब देखकर असली में लोग मेरे घर आने लगे अपना बोरिया-बिस्तर बंद करके कि हमने अपने पति को छोड़ दिया है, तो दीदी अब बताओं में हमें क्या करना है? और उस वक्त दीदी (सीमा) तो खुद ही 22 साल की थी, तो दीदी को तो खुद ही नहीं पता था कि उनको क्या करना है? तो यह सब देखकर मैं हैरान हो गई थी, मेरी मां हैरान हो गई थी कि यह सब क्या है भाई? तो उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि यह जो मीडिया है, यह इतना सट्रॉन्ग मीडिया है कि अगर हम चाहें तो इससे दुनिया बदल सकते हैं, पूरा समाज बदल सकते हैं, क्योंकि वो हमसे बहुत कुछ सीखते हैं।’’

सीमा ने अंत में  बताया कि जो महिलाएं दबी हुई थी उन्हें बड़की के किरदार से  काफी हिम्मत मिली थी। लड़कियों के अंदर हिम्मत आ गई थी कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सके। 

ये भी पढ़ें: Gauahar Khan ने इस सुपरस्टार की मां का रोल निभाने से कर दिया था मना, लेकिन Amitabh Bachchan के कारण निभाना पड़ा यह रोल

Latest Posts

spot_img

you may like