Satyaprem Ki Katha Aashiqui 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन जिनकी फिल्म शहजादा आज सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। उनकी इस फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बहरहाल कार्तिक की इस फिल्म के बाद अब दो फिल्में और आने वाली हैं, ये दो फिल्में हैं- सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3। कार्तिक ने हाल ही में अपनी फिल्म शहजादा के प्रमोशन के दौरान मीडिया को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने अपनी दो आगामी फिल्में सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 के बार में हल्की सी जानकारी साझा की है।
कार्तिक ने अपनी इन दोनों फिल्मों के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि उनकी यह दो फिल्में बॉलीवुड की रेगुलर रोमेंटिक लव स्टोरी फिल्म से काफी अलग है। कार्तिक ने कहा कि मेरी फिल्म लुका छुपी के बाद से बॉलीवुड में अभी तक कोई अच्छी रोमेंटिक लव-स्टोरी फिल्म नहीं आई है। हाल में आई रोमेंटिक फिल्मों की कहानियों में दाम नहीं था।
कार्तिक ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि रोमेंटिक लव-स्टोरी फिल्मों का ऐसा जॉनर है, जिसे हमे काफी डिस्कवर करना है। अगर एक रोमेंटिक-कॉमेडी फिल्म बनती है, तो उसमें एक एक्टर और एक्ट्रेस को काफी कुछ परफॉर्म करने के लिए होना चाहिए, वर्ना फिल्म में मजा नहीं आता है। इसी क्रम में उन्होंने आगे बातचीत करते हुए अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 के बारे में बताया।
कार्तिक ने इन फिल्मों के बारे में बताते हुए कहा कि आजकल रिलेशनशिप इतने अजीब हो गए हैं कि लोगों को प्यार का असली मतलब ही नहीं पता है। मेरी आने वाली दो फिल्में सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 आजकल के दौर की इन्ही रिलेशनशिप को फोकस करती है। मेरी यह दोनों फिल्में बतायेंगी कि सच्चा प्यार क्या होता है और आज के मॉडर्न युग में सच्चे प्यार की परिभाषा किया है।
बता दें कि, कार्तिक की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग पिछसे साल ही पूरी हो गई थी। यह फिल्म इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। इसके अलावा अब कार्तिक आशिकी 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि, इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश अभी जारी है।
ये भी पढ़ें: Jab We Met की रि-रीलीज पर सिनेमाघर में फैंस से मिलने पहुंचे Shahid Kapoor, एक फैन ने बोली यह बात

