Satish Shah की पत्नी अस्पताल में मौत से लड़ रहीं थी और एक फैन ने आकर सतीश से कहा जोक सुनाओ, अभिनेता ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया

Satish Shah wife was hospitalised and a fan demanded joke: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता सतीश शाह जिन्होंने फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है। सतीश ने एक से एक बेहतरीन कॉमिक रोल किए हैं। सतीश ने फिल्मों से लेकर टीवी तक कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। सतीश ने ‘हम आपके हैं कौन’, हातिम ताई और नरसिम्हा जैसी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब मनोरंजन किया है। लेकिन इसी कॉमेडी के चलते सतीश के साथ एक बुरा अनुभव भी हो चुका है। सतीश की पत्नी काफी बीमार थी और और वे अस्पताल में मौत से लड़ रहीं थी, लेकिन इसी दौरान एक फैन सतीश उन्हें जोक सुनाते को कहता है। सतीश को फैन की इस डिमांड पर काफी गुस्सा आया था और वे उसे पीटना चाह रहे थे। 

इस बात का खुलासा सतीश ने हाल ही में CNN-News18 को दिए एक इंटरव्यू में किया है। सतीश ने इस घटना के बारे में याद करते हुए कहा कि, ‘’भारतीय दर्शकों के साथ यह एक समस्या है कि वे एक एक्टर और एक आम आदमी में अंतर नहीं कर पाते हैं। वे आपसे तब भी मज़ाकिया होने की उम्मीद करते हैं जब कोई ऐसे माहौल में हो जहां उसे गंभीर होना पड़ता है। ऐसा होता है, लेकिन व्यक्ति को इसके साथ जीना पड़ता है।’’

सतीश ने इस घटना को विस्तार में बताते हुए कहा कि, ‘’मेरी पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी, वह ऑपरेशन टेबल पर लगभग मर रही थी। और मैं बहुत तनाव में था, क्योंकि हमारी शादी को केवल तीन महीने ही हुए थे। मैं बाहर बैठा था, बहुत चिंतित था, और एक आदमी मेरे पास आता है और कहता है, ‘क्या यार, आप ऐसे गंभीर बैठे हो, अच्छे नहीं लग रहे हो, कोई जोक-वोक मारो।’’

आगे सतीश ने कहा कि, ‘’जोक की तो बात छोड़िए, इसके बजाय मैं  उसे पंच से मार सकता था। लेकिन किसी तरह मेरे दिमाग ने काम किया और मैं वहां चला गया। हम लोगों को कभी-कभी ऐसा चीजों से भी बितना पड़ता है।’’

ये भी पढ़ें: जब Govinda के नखरे के कारण फिल्म Hum में Amitabh Bachchan और Rajinikanth के साथ उनका यह मुख्य सीन शूट नहीं हो पाया, अमिताभ और रंजनीकांत का ऐसा था रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like