अभिनेता Satish Kaushik के निधन से Bollywood में शोक की लहर, नम आंखों से लोग दे रहे हैं श्रध्दांजलि

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। सतीश कौशिक के निधन की खबर सुनकर हर को हैरान है, क्योकि अभी उन्होने जावेद अख्तर की होली के पार्टी में जमकर रंग खेला था

Satish Kaushik Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। सतीश कौशिक के निधन की खबर सुनकर हर को हैरान है, क्योकि अभी उन्होने जावेद अख्तर की होली के पार्टी में जमकर रंग खेला था। इसके बाद वो किसी काम के सिलसिले में दिल्ली के गुरूग्राम गए थे। जहां उन्हे दिल का दौरा पड़ा। फिर उन्हे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अभिनेता की जान नहीं बचाई जा सकी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम होगा और फिर शाम तक अभिनेता के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा और यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर सतीश कौशिक के दोस्त अनुपम खेर ने दी और कहा कि पिछले 45 साल की दोस्ती का अंत इस तरह होगा। ये उन्होने कभी नहीं सोचा था। खेर ने अपने श्रध्दांजलि संदेश में लिखा है कि मैं ये जानता हूं कि मृत्यु इस दुनिया का अंतिम सच है, लेकिन ये बात मैं अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा,ये मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। जिंदगी अब तुम्हारे बिना पहले वाली नहीं रहेगी। ओम शांति।

सतीश कौशिक के अचानक निधन से उनके चाहने वाले नम आंखों से उन्हे याद कर रहे हैं। बॉलीवुड भी सतीश कौशिक के निधन से स्तब्ध है। तमाम सितारे उन्हे श्रध्दांजलि दे रहे हैं। कंगना रनौत से लेकर कैलाश खेर तक सभी अपने पसंदीदा एक्टर के जाने से गमगीन हैं। और इस तरह उन्हे श्रध्दांजलि दे रहे हैं।

बात अगर सतीश कौशिक के करियर की करें, तो सतीश कौशिक एक्टर होने के साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन भी थे। जब बात कॉमेडी की आती थी तब सतीश कौशिक स्क्रीन पर पूरी लाइमलाइट लूट ले जाते थे।उनकी पॉपुलर फिल्मों में प्रेम,ढोल,क्योंकि, कागज, मासूम,मिस्टर इंडिया,जलवा,राम लखन,जमाई राजा,आंटी नंबर 1 आदि शामिल हैं। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म इमरजेंसी है। जिसे कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़े: Nayanthara और Vignesh Shivan बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Latest Posts

spot_img

you may like