कितने अमीर हैं Akshay Kumar? इन बेशकीमती चीजों के हैं मालिक, विदेश में करोड़ों की प्रॉपर्टी!

अक्षय कुमार की सबसे खास बात यह है कि वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता है। अक्षय ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सौगंध' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन इसकी कहानी फैंस को कुछ खास नहीं लुभा पा रही है। पिछले कुछ दिनों से अक्षय कुमार का करियर ढलान पर है और उनकी जितनी फिल्में आ रही है सब की सब फ्लॉप होती जा रही है। तो चलिए इसी बीच हम जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार कितनी संपत्ति के मालिक है?

ये हैं अक्षय का असली नाम
पंजाब के अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार के पिता हरिओम भाटिया मिलिट्री ऑफिसर थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने राजीव से अपना नाम अक्षय कर लिया और इसी नाम से वह दुनिया भर में पहचाने गए।

अक्षय ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौगंध’ से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘खिलाड़ी’ में काम किया जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म के बाद अक्षय को खिलाड़ी नाम मिल गया और आज भी लोग उन्हें खिलाड़ी कुमार कहते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बने।

इंडस्ट्री के हैं हाईएस्ट पैड अभिनेता
बता दे अक्षय कुमार इंडस्ट्री के हाईएस्ट पैड अभिनेताओं में से एक है। वह एक फिल्म के लिए करीब 80 से 100 करोड़ फीस लेते हैं जबकि उनकी सालाना कमाई 500 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2591 करोड़ के आसपास हैं। उनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार फिल्म निर्माण का काम भी करते हैं। जी हां.. Cape of Good Films नाम के प्रोडक्शन हाउस में उनके पार्टनरशिप है। इस प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से ‘हॉलीडे’, ‘शबाना’ जैसी फ़िल्में प्रोड्यूस की जा चुकी है।

फिलहाल अक्षय कुमार मुंबई में जुहू स्थित अपने आलीशान घर में रहते हैं जिसकी कीमत 105 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा उनके बंगले गोवा और मॉरिशस, टोरंटो में भी है जहां जिनकी कीमत 5-5 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। अक्षय कुमार की सबसे खास बात यह है कि वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता है।

ये भी पढ़ें: Sarfira के प्रमोशन के दौरान Akshay Kumar हुए Covid-19 के शिकार, Anant Ambani और Radhika की शादी से रहेंगे दूर

Latest Posts

spot_img

you may like