Jawan 2 की संभावना पर Sanya Malhotra ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मुझे भी सीक्वल में कास्ट किया जाए

Sanya Malhotra On Jawan 2 : शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में सान्या मल्होत्रा का उनका किरदार डॉ ईरम दर्शकों को काफी पसंद आया है। सान्या भी पहली बार शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म में काम करके काफी खुश हैं। ‘जवान’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और दर्शक अब इस फिल्म के सीक्वल ‘जवान 2’ की मांग भी कर रहे हैं। इसी बीच सान्या ने भी ‘जवान 2’ की संभावना पर अपने विचार रखे हैं। सान्या भी चाहती हैं कि ‘जवान 2’ बने और फिल्म के सीक्वल में उन्हें भी कास्ट किया जाए। 

सान्या ने हाल ही में पिंकविला से जवान 2 पर बातचीत करते हुए कहा कि,  ‘’कितने ही लोगों ने मुझसे फिल्म के निर्माताओं द्वारा  एक एक्सटेंडेड वर्जन बनाने करने के बारे में पूछा। और इससे पता चलता है कि लोग फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं और हम सभी को कितना ज्यादा पसंद क रहे हैं। यह जवान की खूबसूरती है जहां लोग कैरेक्टर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। फैंस फिल्म को दोबारा देख रहे हैं क्योंकि इससे उन्हें आनंद प्राप्त हो रहा है।’’

सान्या ने आगे सीक्वल की  कामना करते हुए कहा कि, “एक दर्शक के रूप में मैं इसका  एक्सटेंडेड वर्जन भी देखना चाहूंगी और मुझे उम्मीद है कि वे इसे लेकर आएंगे। यदि ऐसा नहीं है, तो मैं चाहती हूं कि वे जवान  2 बनाएं और मुझे भी इसमें कास्ट करें।’’

बात करें फिल्म जवान के बॉक्स ऑफिस की, तो इस फिल्म ने भारत में छह दिनों (12 सितंबर 2023 तक) लगभग 346 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने छद दिनों में वर्ल्डवाइड लेवल पर 574 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म अगने दो दिनों में वर्ल्डवाइड लेवल पर बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। इसके अलावा भारत में 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी। यह फिल्म इस हफ्ते के अंत तक भारत में 500 करोड़ रुफए की कमाई कर सकती है, वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा। 

ये भी पढ़ें: फिल्म Jawan से पहले भी जब-जब SRK ने एक सोल्जर का किरदार निभाया है वो फिल्में हिट रही

Latest Posts

spot_img

you may like