Sanjay Leela Bhansali की ड्रीम प्रोजेक्ट Heeramandi की रिलीज डेट का खुलासा, इस OTT फ्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड सीरीज हीरामंडी का इंतजार अब खत्म हो गया है। दर्शक अब इस सीरीज का लुफ्त सबसे प्रतिष्ठित इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही उठा पाएंगे

Sanjay Leela Bhansali Heeramandi Release Date Out: हिंदी सिनेमा को कई क्लासिक फिल्में दे चुके मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। भंसाली नेटफ्लिक्स के साथ हीरामंडी द डायमंड बाजार बना रहे हैं। जो अब रिलीज को तैयार है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि भंसाली का ये ड्रीम प्रोजेक्ट हीरामंडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और अब इस सीरीज की रिलीज के डेट का खुसाला कर दिया गया है। जैसा कि आप जानते हैं भंसाली बहुत समय से हीरामंडी को बनाना चाहते थे लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पा रहा था, पर अब हीरामंडी को एक भव्य कैनवास पर उतारा गया है। जो रिलीज को तैयार है।

हीरमंडी का पहला लुक कई महीने पहले ही रिलीज कर दिया गया था। पर इसके रिलीज को लेकर कुछ साफ नहीं हो पा रहा था। कुछ रिपोर्ट्स में तो नेटफ्लिक्स और भंसाली के बीच इसे लेकर मतभेद की खबरें प्रकाशित की गई थी। लेकिन अब सबकुछ सामान्य है और दर्शक हीरामंडी को जल्दी ही देख पाएंगे। अभी कुछ दिन पहले ही हीरामंडी का एक गाना रिलीज किया गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। कुछ लोगों ने भंसाली के इस गाने को पदमावत के घूमर गाने से तुलना कर आलोचना भी करनी शुरू कर दी थी। आज मुंबई में इसके रिलीज की घोषणा की गई। हीरामंडी 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

आपको बता दें कि हीरामंडी में तवाएफों की कहानी को दर्शाया गया है। कहा जाता है कि ये कहानी पाकिस्तान के हीरामंडी की है। जिसमें मनीषा कोईराला से लेकर सोनाक्षी सिन्हा,अदिति राव हैदरी,संजीदा शेख,रिचा चढ्ढा और शर्मिन सहगल लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हीरामंडी की रिलीज को लेकर इशारा दिया था। डेट की घोषणा के मौके पर खुद संजय लीला भंसाली नहीं थे और न ही अदिति राव हैदरी मौजूद थी। इसके अलावा सोनाक्षी,रिचा चढ्ढा,मनीषा कोईराला,संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मौजूद रही औऱ सभी ने अपने ग्लेमर का जादू बिखेरा और अपने किरदारों के बारे में भी बातें की।

ये भी पढ़े: इफ्तार पार्टी में जाने से Adah Sharma हुई Brutally Troll, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, बोली आतंकी विलेन होते हैं, मुसलमान नहीं

Latest Posts

spot_img

you may like