Naam में Sanjay Dutt और Guide में Dev Anand  समेत इन एक्टर्स ने दिए बॉलीवुड में बेस्ट डेथ सीन

 Sanjay Dutt Dev Anand thes actors gave best death scenes: बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो की  डेथ सीन का काफी महत्व है। फिल्मों में हीरो को जब मरते हुए दिखाया जाता है, तो उसे काफी नाटकीय रूप से पेश किया जाया है। बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो के कई ऐसे डेथ सीन हुए हैं, जिन्हें देखकर सिनेमाघरों में बैठे जनता रो पड़ी या फिर उस किरदार को सहानुभूति देती हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड के हीरोज के कुछ बेहतरीन डेथ सीन्स के बारे में बतायेंगे। 

1.गाइड (देवआनंद): साल 1966 में आई देवआनंद की फिल्म ‘गाइड’, इसे एक आध्यात्मिक फिल्म कहा जा सकता है। इस फिल्म राजू (देवआनंद)  के जीवन को जिस तरह से दिखाया गया, वो वाकई में तारीफ के लायक है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक लालची राजू बाद में संत बन जाता है और परमात्मा को प्राप्त हो जाता है। फिल्म में जब राजू को मौत आती है, तो इस सीन देवआनंद का अभिनय देखने लायक। देवआनंद ने किस तरह से मनुष्य और आत्मा के संधि-विच्छेद को इस फिल्म में बताया है। जब राजू मरने वाला होता है, तो उसका चेहरा देखने लायक है कि कैसे मौत आदमी को उसके जीवन का असली अर्थ बताती है। देवआनंद साहब ने इस डेथ सीन को काफी बेहतरीन ढंग से किया था। 

2.आनंद (राजेश खन्ना): साल 1971 में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आनंद, इस फिल्म ने दर्शकों ने जीना का तरीका सिखाया और साथ ही में काफी भावुक भी कर दिया था। इस फिल्म का डेथ सीन काफी ज्यादा काफी भावुक कर देना वाला था। यह डेथ सीन अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के बीच में था, जहां पर राजेश बस कुछ ही देर में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले होते हैं। राजेश ने जिस हिसाब से एक कैंसर मरीज के मरने की एक्टिंग है, वो काफी सूक्ष्म है। जब राजेश मर रहे होते हैं, तो उनके चेहरे पर वो डर और हताशा दिखती है कि वे इस दुनिया को छोड़ना नहीं चाहते हैं। यह राजेश खन्ना का सबसे बेस्ट डेथ सीन था। 

3.नाम (संजय दत्त): कुमार गौरव और संजय दत्त स्टारर साल 1986 में आई इस फिल्म के डेथ सीन थियेटर में बैठे लोगों को रूला दिया था। इस सीन काफी ज्यादा भावुक कर देने वाला था। इस फिल्म में कुमार गौरव ने संजय दत्त के बड़े भाई का किरदार निभया था। फिल्म के आखिर में जब संजय दत्त को काफी गोलियां लग जाती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता। इसके बाद जब कुमार गौरव, संजय से ऑपरेशन थियेटर में मिलते हैं, तो देखते कि अब संजय बचने वाले नहीं है। संजय बेड पर बड़े हुए हैं और उनकी आंखे बंद है, कुमार गौरव उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। संजय भी हल्के-हल्के आंखे खोलकर गौरव से बात करने की कोशिश करते हैं। संजय मुंह बोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके मुंह से खून निकलने लगता है वे बोल नहीं पाते हैं। फिर संजय इशारे से हाथ हिलाकर कहते हैं कि वे अब बच नहीं पायेंगे और फिर संजय की आंखे बंद हो जाती है। यह सीन काफी भावुक करने वाला था। इसके अलावा संजय जोकि उस समय काफी यंग एक्टर थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने यह डेथ काफी जबरदस्त तरीके से किया था। 

4.शोले (अमिताभ बच्चन): साल 1975 में आई इस हिट फिल्म में अमिताभ का डेथ सीन भी काफी इमोशनल कर देने वाला था। फिल्म में जय का किरदार निभा रहे अमिताभ जब गब्बर के आदमियों से लड़ रहे होते हैं, तो उन्हें अचानक एकदम गोली लग जाती है और वो इस बात के बारे में अपने दोस्त वीरू (धर्मेन्द्र) को नहीं बताते हैं और वीरू को जाने को कहते हैं। फिर जय अकेले दुश्मनों का सामना करता है और मौत को प्राप्त हो जाता है। जब जय मर रहा होता है, तो वीरू के साथ उसकी आखिरी बातें काफी इमोशनल कर देती हैं। 

ये भी पढ़ें: एक्शन डायरेक्टर Ravi Dewan ने कहा कि Aamir Khan और SRK एक्शन हीरो नहीं थे, Akshay Kumar-Suniel Shetty के बारे में बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like