Sangram Singh Patel ने बताया कि वे क्यों Amrapali Dubey के साथ काम नहीं करना चाहते हैं?

Sangram Singh Patel not want to work with Amrapali Dubey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे संग्राम सिंह पटेल ने बीते सालों में इस फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही नाम बना लिया है। संग्राम जिनकी पहली भोजपुरी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी, लेकिन फिर संग्राम ने लगभग 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में वापसी की और कई बेहतरीन फिल्में बना दी। इसी बीच संग्राम ने बताया है कि क्यों कभी भोजुपरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ काम नहीं करेंगे। 

संग्राम ने हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे आम्रपाली दुबे के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते हैं। संग्राम ने इस पर बातचीत करते बताया कि, ‘’उन्होंने अपनी एक फिल्म आम्रपाली दुबे को अप्रोच किया था। लेकिन तब आम्रपाली ने संग्राम को यह कहकर मना कर दिया था कि वे नए एक्टर्स के साथ काम नहीं करती है। इसी दिन संग्राम ने सोच लिया था कि वह कभी भी आम्रपाली के साथ किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे, इसके अलावा उन्हें अपनी फिल्म के लिए कभी अप्रोच भी नहीं करेंगे।’’

इसके अलावा संग्राम मे भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता पर भी अपने विचार साझा किए हैं। संग्राम ने अश्लीलता पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’अश्लीलता तो बॉलीवुड की फिल्मों में भी होती है। बॉलीवुड के मुकाबले भोजपुरी फिल्मों में बहुत कम अश्लीलता है। भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता नहीं होता बल्कि भोजपुरी गानों में खूब अश्लीलता होती है। लेकिन अगर एक बार भोजपुरी सिनेमा में भी सेंसर होने लगेगा तो यहां पर भी अश्लीलता खत्म हो जायेगी।’’

बता दें कि, संग्राम ने साल 2007 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। लेकिन डेब्यू फिल्म के ही फ्लॉप हो जाने के बाद उन्होंने 14 सालों तक फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन साल 2021 में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में वापसी की और  ‘रघुवंश’   ‘जिअब तोहरे खातिर’ और ‘शोला शबनम 2’ जैसी हिट फिल्में बना दी है।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने साल 1994, 2007 और 2019 में  बॉक्स ऑफिस पर बनाया था यह रिकॉर्ड, बॉलीवुड के किसी सुपरस्टार ने भी अक्षय की नहीं कर पाई थी बराबरी

Latest Posts

spot_img

you may like