Tanu Shree और Sangram Singh ने फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ के बारे में बताई दिलचस्प बातें !!

अभिनेता संग्राम सिंह पटेल (Sangram Singh Patel) और अभिनेत्री तनुश्री (Tanu shree) स्‍टारर भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ यूं तो शूटिंग के पहले दिन से ही चर्चे में है, लेकिन इन दोनों की केमेस्‍ट्री को लेकर भोजपुरी सिने इंडस्‍ट्री में खूब चर्चा हो रही है। फिल्‍म के सेट पर उनके बीच तालमेल बेहतरीन है। इसको लेकर फिल्‍म के निर्देशक आर के शुक्ला ने बताया कि फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ एक रोमांटिक फिल्‍म है। ऐसे में कई रोमांटिक सीन ऐसे हैं, जो अभूतपूर्व हैं। और इसमें संग्राम व तनुश्री की अदाकारी देखकर कोई भी दंग रह जायेगा। दोनों हर एक सीन ऐसे कर रहे हैं, मानो यह रील की नहीं रियल कहानी है। वहीं, संग्राम सिंह (Sangram Singh Pate) ने फिल्‍म में अपनी भूमिका को चाइलेंजिंग बताया और कहा कि शूट के दौरान सभी लोग अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं।

Latest Posts

spot_img

you may like